Connect with us
ad

Jashpur

*breking jashpur:- अब भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कसी कमर,सड़क पर उतरकर करेंगे,बाक्साईड उत्खनन के जनसुनवाई का विरोध,इधर मुख्यमंत्री आवास के घेराव की बनाई रणनीति..फिर से जशपुर में जल जंगल की लड़ाई को लेकर मुखर हो रहे लोग..!*

Published

on

1660834052227

 

जशपुरनगर:-जिला भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई उसके पश्चात पत्रकार वार्ता भी किया गया।
इस बैठक में 24 अगस्त को रायपुर में बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के घेराव कार्यक्रम और बाक्साईट उत्खनन के मुद्दे पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई। पार्टी के आला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की।
वहीं कांग्रेस के जनप्रतिनिधि सहित विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुवे भाजपा ने कहा की पाठ क्षेत्र में ग्रामीण बाक्साईड उत्खनन की सूचना से भयभीत हैं। भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए 22 सितंबर को आयोजित जनसुनवाई में विरोध का कड़ा रुख अपनायेगी। सरधापाठ में होने वाले बाक्साईड उत्खनन के लिये पर्यावरण की अनुमति के लिये घोषित लोक जनसुनवाई का भाजपा पुरजोर विरोध करेगी जिसका बैठक कर सर्वसहमति से निर्णय ले लिया गया है।

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा कि जशपुर कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई बाक्साईड उत्खनन को लेकर किया जा रहा है,जिसकी सूचना मीडिया के माध्यम से मिली। उक्त उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल निर्मित हो रहा यहाँ की सुंदरता व वनों को नष्ट करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। जिसका पुरजोर विरोध होगा। स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव ने भी क्षेत्र को उद्योग मुक्त रखने का बात कहा था उनकी बातों को स्मरण करते हुवे क्षेत्र को सुरक्षित रखने भाजपा संकल्पित है। पाठ क्षेत्र संत गहिरा गुरु की तपस्वी भूमि है जहाँ किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।श्री राय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक व जनप्रतिनिधि उद्योगपतियों से मिले हैं जिनके शह पर ही उक्त कृत्य किया जा रहा है।

पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जुदेव ने कहा कि बाक्साईड उत्खनन को लेकर 22 सितंबर को होने वाले लोक जनसुनवाई को लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए वे ग्रामीणों के साथ विरोध में सामने खड़े हैं। पिछले कई सालों से यहाँ उद्योग या बाक्साईड उत्खनन का ग्रामीणों ने विरोध किया है जिसमें भाजपा भी खुलकर विरोध में शामिल रहेंगे। स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की सोच के अनुरूप वे ग्रामीणों के साथ खड़े हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि संत गहिरा गुरु की तपोभूमि सरधापाठ में लोक जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों की भावनायें आहत हुई हैं। आदर्श पुरुष स्व. दिलीप सिंह जुदेव हमेशा कहते थे की पर्यावरण की रक्षा करते हुवे यहाँ की हरियाली को नुकसान होने नहीं दिया जायेगा उनके इस बातों को स्मरण करते हुए यहाँ के पर्यावरण को नुकसान होने नहीं दिया जायेगा। उद्योग आने के बाद रोजगार तो मिलता है लेकिन ग्रामीण मात्र मजदूर बन कर रह जाते हैं उद्योग लगने से स्थानीय लोगों का फ़ायदा नही होने के कारण ही वे इसका विरोध कर रहे हैं।पूर्व मेंराज्य मंत्री का दायित्व उन्हें मिला था और इस नाते उन्हें जानकारी है कि CMDC यहाँ उत्खनन करेगा जिसका भाजपा कार्यकर्ता एक स्वर में पुरजोर विरोध करेंगे। ग्राम सभा के मुद्दे का जिक्र करते हुवे श्री साय ने कहा कि हंसदेव व टांगरगाँव में ग्रामीणों ने एक राय होकर विरोध प्रदर्शन किया है। सरधापाठ में बाक्साईड उत्खनन के मामले में ग्राम सभा के माध्यम से भी विरोध प्रदर्शन का योजना बैठक में बना है।ग्राम सभा को सबसे बड़ी ताकत दी गई है जिसके माध्यम से बाक्साईड उत्खनन को पर्यावरण अनुमति नहीं देने का बात कहा जायेगा।

सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि पत्रकारवार्ता का मुख्य उद्देश्य कुमार दिलीप सिंह जुदेव का कल्पना हरा भरा जशपुर का सुरक्षित रखने का है। श्री जुदेव के इस कल्पना के साथ आज तक कोई भी छेडछाड़ नहीं होने दिया गया और पर्यावरण को सुरक्षित रखा गया लेकिन कांग्रेस की सरकार में यहाँ की हरियाली व वन संपदा से छेड़छाड़ दूसरी बार किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के जनप्रतिनिधि की मिलीभगत स्पष्ट देखी जा रही है। यह खुला आरोप पत्रकारवार्ता के माध्यम से लगा जन जन तक यह संदेश पहुँचाना चाहती हूँ। पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र है जिसका खुद संरक्षक राष्ट्रपति होता है और इन पहाड़ी कोरवाओं का जमीन नहीं बेचा जा सकता लेकिन कांग्रेस की सरकार पहाड़ी कोरवाओं की जमीन को खरीदने का अनोखा कारनामा दलालों के माध्यम से कर रहे हैं।ग्रामीण भोले भाले हैं जिनको लगातार प्रलोभन देकर ठगने का कार्य दलालों के माध्यम से उद्योगपति लगातार कर रहे हैं। जिसका पुरजोर विरोध किया जाता है। संज्ञान में जैसे ही पुरा मामला सामने आयेगा पार्टी निर्णय लेते हुवे आगे की कार्यवाही करेगी। कुमार दिलीप सिंह जुदेव के मार्ग पर चलने को सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।

बैठक एवं पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा सांसद गोमती साय, बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व विधायक राजशरण भगत, जागेश्वर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला महामंत्री द्वय ओमप्रकाश सिन्हा, सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, मुकेश शर्मा, पुरषोत्तम सिंह, जिला मंत्री देवधन नायक, सुनील अग्रवाल, वरुण जैन, उपेंद्र यादव, राजू गुप्ता, फैजान सरवर खान, गोविंद भगत, सालिक साय, रीना बरला, ममता कश्यप, गेंदबिहारी सिंह, अनिता सिंह,केशव यादव, यशप्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, तुलसी कौशिक, अमन शर्मा, दीपक अंधारे, अवधेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, राम गर्ग, राजकपूर भगत, शारदा प्रधान, नीतू गुप्ता , हरिशंकर यादव, मंगल राम, कपिल सिंह, कपिल साय, श्यामलाल भगत, अभिषेक मिश्रा, कृपा भगत, सुदामा पंडा, श्रीनायक मिश्रा, सलोने मिश्रा, रजनी प्रधान, प्रमिता भगत, अरविंद भगत, सज्जू खान, विनोद निकुंज, राजकुमार गुप्ता, गंगा भगत, मृणाल पाठक, मुकेश सोनी, शकीला पैंकरा, उमा देवी, चरित्र दास बाबा, आशु राय, अभ्युदय मिश्रा, राजा सोनी, विकास नाग, दीपक चैहान, मैनेजर राम, राजकुमार सिंह, मुन्नी गुप्ता, निखिल गुप्ता, अमित साय, संदीप सोनी, नितेश पारीक सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250520 154054
Chhattisgarh12 hours ago

*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

IMG 20250520 WA0009
Crime14 hours ago

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

IMG 20250520 WA0005
Jashpur18 hours ago

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*