Connect with us
ad

Jashpur

*मुख्यमंत्री के बजट से आहत हुआ,छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन,शिक्षकों के लिये रंगीन होली में बेरंग हुआ सरकार का बजट..!*

Published

on

IMG 20230307 WA0177

 

 

जशपुरनगर:-मुख्यमंत्री के इस बजट ने कर्मचारियों-शिक्षकों का भरोसा तोड़ दिया। सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा है कि सहायक शिक्षक चार साल से वेतन विसंगति के मुद्दे पर छले आ रहे थे, इस बार भी मुख्यंत्री ने सहायक शिक्षकों को छलने का काम किया। एलबी संवर्ग के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति से सेवा का लाभ देने के मुद्दों के अलावे कांग्रेस के जनघोषणा पत्र का वादा क्रमोन्नति दिए जाने का, शिक्षा विभाग के समस्त रिक्त पर पदोन्नति दिए जाने के प्रावधान बजट में किए जाने की उम्मीद थी, साथ ही सभी कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ता को देय तिथि से एरियर्स सहित देने का, 7 वे वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने की आस थी।

अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षक व कर्मचारियों के लिए बजट में कोई निर्णय नही लिया है, जिससे मुख्यमंत्री जी का जनघोषणा पत्र का वादा पूरा नही हुआ है। यह बजट शिक्षक व कर्मचारियों के लिए निराशाजनक है। मुख्यमंत्री ने सहृदयता दिखाते हुए पुरानी पेंशन की घोषणा की, पर उसका समुचित क्रियान्वयन नही हो रहा है। अधिकारी संविलियन पूर्व की सेवा को पेंशन निर्धारण हेतु शून्य कर रहे है।

अजय गुप्ता ने कहा कि अनेक एल बी संवर्ग के शिक्षक पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित हो रहे है, ऐसे में बिना प्रावधान का यह बजट शिक्षको को निराश कर गया। शिक्षक व कर्मचारियों की होली बेरंग हुई है। दिवंगत शिक्षाकर्मी की विधवा बहनों से किया अनुकम्पा नियुक्ति का किया गया वादा भी पूर्ण नही किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त कर्मचारी अत्यंत निराश है कि आज बजट में उनकी कोई मांग नही मानी गई है। छ्ग सरकार का अंतिम बजट था,कर्मचारियों की विभिन्न अपेक्षाएं सरकार से थी किंतु वह सभी अधूरी रह गई जिससे कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है। कम से कम जनघोषणा पत्र में किये वादों को पूर्ण करना था। उम्मीद जताते हैं कि मुख्यमंत्री जल्द अनुपूरक बजट लाकर हमारी मांगो को पूर्णता प्रदान करेंगे।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250520 154054
Chhattisgarh4 hours ago

*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

IMG 20250520 WA0009
Crime5 hours ago

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

IMG 20250520 WA0005
Jashpur10 hours ago

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*