Chhattisgarh
*छत्तीसगढ़ जल रहा है और भूपेश बघेल बजा रहे हैं बंसी- विष्णुदेव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, जशपुर में महिला पुरुष की हत्या पर भाजपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया…………….*
Published
3 years agoon
By
Rakesh Guptaजशपुरनगर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के जामुंडा नवाटोली गाँव में घर में घुसकर अज्ञात तीन लोगों द्वारा शराब के लिए महिला पुरुष की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की खबर पर राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ जल रहा है और भूपेश बघेल बंसी बजा रहे हैं। अब तो यह स्पष्ट है कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है। लगातार हत्या और बलात्कार की वारदातों के सिलसिले में यह ताजा वारदात साबित कर रही है कि राज्य की कानून व्यवस्था रसातल में पहुंच गई है। अपराधियों में कानून का लेशमात्र भी भय नहीं है। जशपुर रायगढ़ के सीमावर्ती गांव के जंगल में बुजुर्ग महिला, उसके बेटे और नातिन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जांजगीर जिले के अकलतरा इलाके में निगरानी बदमाश द्वारा घर में घुसकर अधेड़ महिला से दुष्कर्म के बाद दिल्ली के निर्भया कांड की तर्ज पर नृशंस हत्या, कोरबा के कुसमुंडा में बेटे द्वारा मां और बहिन की हत्या और अब शराब के लिए एक महिला और पुरुष की गोली मारकर हत्या के साथ साथ पूरे प्रदेश में हर रोज हो रही हत्या, लूट, बलात्कार, मारपीट जैसी वारदातों में नशे की भूमिका खास तौर पर सामने आई है। राजधानी रायपुर में भी लगातार नशे में हिंसा और हत्या की वारदात हो रही हैं तो साफ है कि शराबबंदी के वादे के साथ सत्ता में आये भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को नशे में डुबो दिया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल के राज में राज्य का सामाजिक तानाबाना ध्वस्त हो गया है। अंधेरनगरी का यह चौपट राजा भ्रम फैलाने में जितनी चपलता दिखाता है उसका एक फीसदी भी यदि सत्य को स्वीकार करने की क्षमता दिखाता तो छत्तीसगढ़ में अराजकता का यह माहौल नहीं बनता। कांग्रेस की सरकार में अपराधी तत्व बेखौफ हैं। कका अभी कुर्सी पर है। वह जब तक कुर्सी पर रहेगा। ऐसा ही होता रहेगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्य राज्यों में किसी वारदात पर भरपूर सियासी तमाशा दिखाने वाले खानदान को छत्तीसगढ़ के बेकाबू हालात दिखाई नहीं पड़ते। भाजपा शासित किसी राज्य में कोई वारदात हो जाय तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और उसके मंत्री सड़क पर हंगामा करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के शहजादे शहजादी की चापलूसी करने पहुंच जाते हैं और छत्तीसगढ़ में हर रोज संगीन अपराध हो रहे हैं तो कांग्रेस के राजमहल में कोई धृतराष्ट्र नजर आ रहा है तो कोई गांधारी! दुर्योधन छत्तीसगढ़ को हस्तिनापुर समझकर संस्कृति का चीरहरण नशे के दुःशासन से करा रहा है।

You may like
ad

a


*सेवानिवृत के दिन ही टीचर को दी गई पेंशन अदायगी का आदेश और विदाई*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रेचुवां घाट का ब्लैक स्पॉट दूर करने हेतु 50.00 लाख की राशि की मिली स्वीकृति*

*big breaking jashpur:- बगैर वीजा, पासपोर्ट के शहर में घूम रहा नाइजीरिया मूल का व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस को नहीं दे सका पहचान संबंधी कोई दस्तावेज, आखिर क्या उद्देश्य था और कौन था उसके साथ, जानने के लिए पढ़ें…*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
