Chhattisgarh
*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के 28 जिलों में 2 हजार 834 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, जिले में 170 करोड़ 26 लाख रूपए के 1457 निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया…जशपुर जिले में 27 करोड़ 04 लाख 37 हजार रुपए की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 143 करोड़ 22 लाख 29 हजार के 1407 कार्यों का भूमि पूजन..*
Published
4 years agoon
जशपुरनगर 19 सितम्बर 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 28 जिलों में 2 हजार 834 करोड़ रूपए लागत के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम अध्यक्षता की। इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़क और भवन निर्माण से संबंधित 284 और पुल-पुलियों से संबंधित 48 कार्य शामिल हैं। लोकार्पण और भूमिपूजन के कामों में लोक निर्माण विभाग के अलावा 125 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत के अन्य विभागों के 69 कार्य शामिल है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले में 170 करोड़ 26 लाख 66 हजार रूपए के 1457 निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले में 27 करोड़ 04 लाख 37 हजार रुपए की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 143 करोड़ 22 लाख 29 हजार के 1407 कार्यों का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम सिंह टेकाम, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, यू डी मिंज, विधायक गुलाब कोमरो, बृहस्पति सिंह, प्रकाश नायक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल उपस्थित थे। जशपुर जिले से जशपुर विधायक विनय भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, मनोज सागर, कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी कृष्णा जाधव, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, जनप्रतिनिध, गणमान्य नगारिक और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

You may like
RO NO.- 13229/20

a

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
