Connect with us

ad

Chhattisgarh

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरा किया मोदी गारंटी का एक और वायदा, जिले के 45 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ…*

Published

on

IMG 20231221 WA0082

जशपुरनगर। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद जिले में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी शुरू कर दी गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई मोदी की गारंटी की सूची में यह भी शामिल था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शुरू हुई धान खरीदी से किसानों के चेहरे में प्रसन्नता दिखाई दे रही है। शहर के समीपस्थ गम्हरिया धान उपार्जन केन्द्र के संचालक राजेश साहू ने बताया कि रायपुर से धान खरीदी प्रक्रिया में इस्तेमाल किया जाने वाले साफ्टवेयर को अपडेट कर दिया गया है। उन्होनें बताया कि 21 दिसंबर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले ही दिन 8 किसानों को टोकन जारी किया गया है।
21 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने वालों में जामटोली कि किसान ललिता बाई, राईपाठ की बसंती बाई, पोड़ी के निर्मल कुमार, जशपुर के श्याम किशोर तिवारी, पुरनानगर के तिलकधारी, जशपुर कि जतरी भगत, जुरगुम के विजय बिहारी और जुरतेला के संतोष सिंह शामिल हैं। किसान विजय बिहारी ने धान खरीदी की मात्रा बढ़ाने के लिए विष्णुदेव सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों को अधिक आर्थिक लाभ हो सकेगा। ललिता बाई ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से वे अधिक धान बेच कर अपने परिवार का अच्छे तरीके से लालन पालन कर सकेगी।
*अब तक 3 लाख 75 हजार 664 धान खरीदी -*
21 दिसंबर तक जिले में 3 लाख 75 हजार 664 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। सबसे अधिक 36 हजार 207 क्विंटल किलकिला में, इसके साथ ही 23 हजार 700 क्विंटल धान काडरो में, पत्थलगांव में 21 हजार 78 क्विंटल, घरजियाबथान में 15 हजार 591 क्विंटल, कोनपारा में 20 हजार 986 क्विंटल किया गया है। चालू विपणन वर्ष में जिले को 23 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया गया है।
*धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा अवसर -*
खाद्य,नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा द्वारा जारी किये गए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि धान खरीदी की सीमा बढ़ाए जाने से पहले जो किसान धान बेच चुके हैं, अगर वे अपने पंजीकृत रकबे के अनुसार शेष धान बेचना चाहते हैं तो बेच सकते हैं।

Advertisement

ad

Ad

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

IMG 20240726 181308
Crime15 hours ago

*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!*

IMG 20240726 WA0012
Crime18 hours ago

*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही……*

IMG 20240726 115327
Chhattisgarh22 hours ago

*जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” ने की बड़ी पहल,प्रसिद्व पर्यटन स्थल “मयाली नेचर कैम्प” स्वदेश दर्शन योजना में शामिल,विकास के लिए “दस करोड़ रूपये” की मिली स्वीकृति…..*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*

Advertisement