Connect with us

Slide 1
Slide 2

Jashpur

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टरों को दिए गए निर्देश*

Published

on

IMG 20241009 WA0005

रायपुर 01 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तमिलनाडू में आये चक्रवाती तूफान फेंगल के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए धान को बारिश से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश अधिकारियो को दिए हैं।

खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने  सभी जिलों के कलेक्टरों को धान को बारिश से बचाने पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए है।
खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान चल रहा है। राज्य में अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 3.85 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 3706 करोड़ 69 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
खाद्य मंत्री श्री बघेल ने बताया कि राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम से दो हजार रूपए से लेकर दस हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा दी है, प्रदेश के सभी 2058 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराई गई है, इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली-मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से किसान बेहद प्रसन्न है। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से धान के अवैध आवक, परिवहन की रोकथाम के लिए बॉर्डर इलाकों में विशेष निगरानी रखने के लिए चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। धान खरीदी व्यवस्था पर निगरानी के लिए अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जो लगातार इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
InShot 20250325 204736677
Jashpur10 hours ago

*नन्हे बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ देव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित,मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित*

InShot 20250325 181120165
Chhattisgarh13 hours ago

*मुख्यमंत्री आज शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का 27 मार्च को होगा समापन, एक लाख से अधिक शिव भक्तों ने महाशिवपुराण कथा का श्रवण किया, मुख्यमंत्री के साथ बैठकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति परिवारों ने कथा सुनकर आनंद की अनुभूति किया…*

IMG 20210604 WA0210
Chhattisgarh2 days ago

*नाम “ऋतिक” अर्थात साहसी और कर रहा था ऐसा काम कि शर्म आ जाए, मयाली में चल रहे शिव महापुराण आयोजन वह क्या कर रहा था कांड,पढ़िए पूरी ख़बर कि पुलिस ने क्या की करवाई…*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh7 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*