Connect with us
ad

Jashpur

*वीसी के माध्यम से सीएम कैम्प के जनदर्शन में शामिल होगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,जनता की सुविधा के लिए कैम्प में लगातार हो रहा है सुविधा का विस्तार,समस्या के निराकरण और जिले के विकास को मिलेगी गति,मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साय के जन्म दिवस पर बगिया में बिखरी खुशिया*

Published

on

InShot 20240312 180147171

 

जशपुरनगर 12 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया में स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में रोजाना आयोजित होने वाली जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय भी विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से आनलाइन शामिल होगें। जिसके हेतु सप्ताह में एक दिवस नियत की जायेगी। जिसमें क्षेत्र की जनता वीसी के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जुड़कर अपनी समस्या बता सकेंगे।
सोमवार को मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय के जन्म दिवस के अवसर पर विडियों कांफ्रेंस सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस विडियों कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी जुड़ेगें। जिससे जनदर्शन में आने वाली समस्या और मांगों के त्वरित निराकरण में सहायता मिल सकेगी। मंगलवार को सीएम कैम्प में आयोजित जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पत्थलगांव विकासखण्ड के झिंगरेल में लो वोल्टेज की समस्या शामिल है। सीएम कैम्प ने पत्थलगांव के डीई को इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि जिले के कुनकुरी विधायक श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य सरकार ने बगिया को सीएम कैम्प का दर्जा दिया है। बीते 3 माह से प्रतिदिन जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। प्रवास में रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं जनदर्शन में शामिल होकर, जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं। सीएम कैम्प के माध्यम से अब तक जशपुर सहित पूरे प्रदेश में 2 सौ से अधिक मरीजों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है।
*वीसी सुविधा से जुड़ा सीएम कैम्प कार्यालय -*
जनता की सुविधा के लिए बगिया स्थित सीएम कैम्प में लगातार सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के अनुसार इस कैम्प को जनसुविधा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ताकि दूर दराज से समस्या और मांग लेकर आने वाले लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। इसी के तहत अब कैम्प कार्यालय को विडियो कांफ्रेंस से जोड़ दिया गया है। इससे अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से सीधे इंटरनेट के माध्यम से जुड़ कर लोगों से चर्चा करेगें। इस वीसी में कलेक्टर सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होगें। कैम्प में आने वाले आवेदकों की समस्या और मांगों को सुनकर तत्काल निराकृत करने का प्रयास किया जाएगा।
*झिंगरेल के ग्रामीण पहुंचे बगिया -*
मंगलवार को बगिया में पत्थलगांव विकासखण्ड के झिंगरेल गांव के रहवासी पहुंचे। उन्होनें बताया कि गांव में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ सिंचाई के अभाव में खेती किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है। कई बार विद्युत विभाग का ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद भी समस्या दूर नहीं हो पाई है। सीएम कैम्प ने पत्थलगांव के डीई सुरेश खाखा को तत्काल आवश्यकतानुसार नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया है।
*मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के जन्म दिवस पर झूमें स्कूली बच्चे -*
सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय के जन्म दिन के अवसर पर बगिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कौशल्या साय विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े और सीएम कैम्प में पहुंचे लोगों से चर्चा की। मुख्यमंत्री की माताश्री जसमनी देवी ने कार्यक्रम में जुटे स्कूली बच्चों को स्कूल बैग उपहार में देकर उनका मुंह मीठा कराया।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250428 WA0003
Chhattisgarh19 hours ago

*पूर्व संसदीय सचिव यू डी मिंज के फेसबुक पोस्ट के बाद भड़के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कहा दूसरे देशों का गुण गाने वाले लोगों का भारत देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है, ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोही का मामला दर्ज होना चाहिए…..*

IMG 20250427 WA0010
Chhattisgarh1 day ago

*पूर्व विधायक युडी मिंज का बयान देशवासियो की भावनाओं को आहत करने वाला, तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए : सालिक साय*

IMG 20250427 164742
Chhattisgarh1 day ago

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh8 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime4 weeks ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*