Connect with us

Slide 1
Slide 2

Chhattisgarh

*सीएम कैंप कार्यालय बना उम्मीदों का आशियाना, मंदाकिनी को सुनने की झुंझलाहट से मिली मुक्ति, जरूरतमंदों के लिए कैम्प कार्यालय एक आशा की किरण बन कर आई -मंदाकिनी ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद*

Published

on

IMG 20241007 WA0008

 

जशपुरनगर 07 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बगिया कैम्प कार्यालय उम्मीदों का आशियाना बन गया है। कैंप कार्यालय से जरूरतमंद लोगों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जशपुर जिले फरसाबहार विकासखण्ड के मुखोल सुन्दुरू पंचायत निवासी श्रीमती मंदाकिनी यादव को मुख्यमंत्री श्री साय के पहल पर बगिया कैम्प कार्यालय से सुनने में असमर्थता की झुंझलाहट से मुक्त मिल गई है।
श्रीमती मंदाकिनी यादव ने बताया कि काफी समय से सुनने की समस्या से जूझ रही थी और कई अस्पतालों का चक्कर काट चुकी थी, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी। ऐसे समय में उन्हें मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के बारे में पता चला और कुछ उम्मीद के साथ सहायता के लिए आवेदन किया। कैंप कार्यालय से उन्हें एक सुनने की मशीन दी गई। जिसके बाद मंदाकिनी अब स्पष्ट रूप से सुन सकती है। अब उन्हें सुनने में असमर्थता की झुंझलाहट से मुक्ति मिल गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि कैम्प कार्यालय वास्तव में हमारे जैसे लोगों के लिए एक आशा की किरण बन कर आया है।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh8 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 weeks ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*