Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Jashpur

*सीएम मैडम का कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार प्रचार, कहा कि मोदी की गारंटी और साय सरकार की उपलब्धियां दिलाएंगी भाजपा को प्रचंड जीत, कौशल्या साय के दौरे से महिलाओं में खासा उत्साह…*

Published

on

InShot 20240503 151805834

 

जशपुरनगर। जैसे-जैसे मतदान की तारीख़ नजदीक आती जा रही है, चुनाव प्रचार का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी लगातार जनता तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहीं हैं। गुरुवार को उन्होंने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र व जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के घुमरा,जामबाहर ,ऊपर कछार आदि गांवों में धुआंधार दौरा किया और जनसभाएं लीं। सीएम मैडम का कहना है कि मोदी की गारंटी और प्रदेश की साय सरकार की उपलब्धियां इस चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएंगी।
इन गांवों में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती साय ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 10 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। श्रीराम मंदिर का निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक खत्म करने के साथ ही आर्थिक रूप से भारत का विश्व के 5 वें स्थान पर आना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग कर रहे थे। आज भाजपा व पीएम के कारण छत्तीसगढ़ में आपके बीच का आदिवासी मुख्यमंत्री बन सका है। मैडम सीएम ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने 21 क्विंटल धान खरीदी, सबसे ज्यादा धान की खरीदी की गई है। अंतर की राशि भी सभी को मिल गई है। साथ ही महतारी वंदन की तीसरी किश्त भी महिलाओं को मिल चुकी है। उन्होंने विष्णुदेव साय
सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि आज सरकार को आये करीब 4 महीना ही हुआ है और साय सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किए हैं। शपथ लेने के अगले ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। 12 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदकर 3100 रुपये क्विंटल धान की कीमत का भुगतान किया। श्रीमती साय ने कहा कि रामलला दर्शन योजना की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही 5500 रुपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश सरकार ने दे दिए हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए लोगों से अपील की कि इस बार भी आप सभी लोग मिलकर रिकार्ड मतों से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को जिताएं। श्रीमती कौशल्या साय ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं और 140 करोड़ देशवासियों की चिंता करते हैं। इसलिए हम सबका फर्ज है आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें।

*कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा*

सीएम मैडम श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि भाजपा शुरु से ही विकास की राजनीति करती आई है, जबकि कांग्रेस की राजनीति भ्रष्टाचार के इर्द गिर्द घूमती है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था। इन्होंने बड़े-बड़े घोटाले किये हैं। कितनी दुर्भाग्य की बात है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं को जुआ सट्टा की लत लगाई। महादेव सट्टा एप से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का उन पर आरोप भी लगा है और एफआईआर भी दर्ज हुई है। कितने ही कांग्रेस नेताओं के ऊपर भ्रष्टाचार के न केवल एफआईआर हैं, बल्कि बहुत से जेल में भी है। इसलिए आप विकास की राजनीति करने वाली पार्टी भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*