Connect with us

Slide 1
Slide 2

Chhattisgarh

*गृह जिले जशपुर में स्वास्थ्य सेवा सुधारने सीएम विष्णुदेव साय ने स्वीकृत किये 1 करोड़ 32 लाख रूपये, कुनकुरी में डायलिसिस केन्द्र शुरू करने स्वीकृत हुआ 48 लाख 32 हजार रूपये, जिला चिकित्सालय में स्थापित होगा सी आर्म और लेप्रोस्कोपिक मशीन…..*

Published

on

InShot 20240716 192956846

जशपुरनगर: आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवा में आमूल चूल परिवर्तन लाने के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार काम कर रहें हैं। जिले को 220 बिस्तर वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की बड़ी सौगात देने के बाद सीएम ने जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक उपकरणों की कमी को दूर करने के लिए 1 करोड़ 32 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। जानकारी के अनुसार इस स्वीकृत राशि से कुनकुरी में 48 लाख 32 हजार की लागत से डायलिसिस केन्द्र स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्तावित केन्द्र के लिए स्वीकृत राशि में से 18 लाख 82 हजार रूपये की लागत से अल्ट्रा साउंड ग्राफी मशीन और 29 लाख 50 हजार रूपये की लागत से डायलिसिस यूनिट की खरीदी की जाएगी। कुनकुरी में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाने से गुर्दे की बीमारी से जुझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में डायलिसिस के लिए पीड़ित मरीजों को अंबिकापुर,रायगढ़,रायपुर,बिलासपुर और पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची और ओडिशा के सुंदरगढ़ व झारसुगड़ा तक दौड़ लगाना पड़ता है। कुनकुरी में डायलिसिस की सुविधा मिल जाने से मरीज और उनके स्वजनों को इस दौड़ से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही उन्हें अपने घर के नजदीक में डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी। इसी तरह जिला चिकित्सालय में 20 लाख की लागत से सी आर्म मशीन स्थापित की जाएगी। इस मशीन का उपयोग हड्डी संबंधी जटिल बीमारियों के आपरेशन में किया जाता है। जिला चिकित्सालय में ही लेप्रोस्कोपिक मशीन के स्थापित करने के लिए 15 लाख 75 हजार रूपये का प्रविधान किया गया है। फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अत्याधुनिक एक्स रे मशीन के लिए राज्य सरकार ने 11 लाख ने 11 लाख 54 हजार रूपये,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम और मनोरा में 3 सौ लीटर की क्षमता वाली ब्लड बैग रेफ्रीजरेटर लगाने के लिए 8 लाख 97 हजार रूपये खर्च किया जाएगा। इसके लग जाने से जरूरतमंद मरीजों को इन अस्पतालों में खूल उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे सबसे अधिक राहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को मिल सकेगी। बगीचा और पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लांड्री मशीन (कपड़ा साफ करने की मशीन) स्थापित करने के लिए 27 लाख 42 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। इससे इन अस्पतालों में मरीजों को साफ व हाईजेनिक चादर,तकिया और कपड़े मिल सकेगी। उल्लेखनिय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदवे साय के गृह जिले जशपुर में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। यहां बीते 7 माह में कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाली अस्पताल के साथ ही 7 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विकसीत करने के लिए मानव संसाधन जुटाने के लिए आवश्यक पदों की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिले में एंबुलेंस सुविधा में सुधार लाने के लिए 7 अतिरिक्त एंबुलंेस और 1 मुक्तिांजलि शव वाहन उपलब्ध कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अब जिले में 21 एंबुलेंस मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसीत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
InShot 20250325 204736677
Jashpur9 hours ago

*नन्हे बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ देव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित,मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित*

InShot 20250325 181120165
Chhattisgarh12 hours ago

*मुख्यमंत्री आज शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का 27 मार्च को होगा समापन, एक लाख से अधिक शिव भक्तों ने महाशिवपुराण कथा का श्रवण किया, मुख्यमंत्री के साथ बैठकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति परिवारों ने कथा सुनकर आनंद की अनुभूति किया…*

IMG 20210604 WA0210
Chhattisgarh1 day ago

*नाम “ऋतिक” अर्थात साहसी और कर रहा था ऐसा काम कि शर्म आ जाए, मयाली में चल रहे शिव महापुराण आयोजन वह क्या कर रहा था कांड,पढ़िए पूरी ख़बर कि पुलिस ने क्या की करवाई…*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh7 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*