Jashpur
*सरोकार:- राजस्व प्रकरणों की निपटारे के लिए फिर से खुलेगी लिंक कोर्ट, समस्याओं से लोंगो को मिलेगी निजात, इन क्षेत्र के हज़ारों लोंगो को लिंक कोर्ट खुल जाने से मिलेगी बड़ी राहत, जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने जिला कलेक्टर से किया मुलाकात…………..*
Published
4 years agoon
By
Rakesh Gupta
दोकडा,जशपुरनगर।अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने एक बार फिर आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर महादेव कावरें से मुलाकात कर क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया।डीडीसी सालिक साय ने जिला कलेक्टर श्री कावरें को मुलाकात के दौरान बताया कि कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम दोकडा में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय के पहल से इस गांव में लोंगो की राजस्व प्रकरणों की निपटारे के लिए यहाँ लिंक कोर्ट की स्थापना की गई थी जिसके बाद 2-3 वर्षों तक लोंगो की राजस्व प्रकरणों के निपटारे के लिए तहसील कांसाबेल के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को लिंक कोर्ट में उपस्थित रहकर लोंगो की समस्याओं का समाधान किया जा रहा था,लेकिन उसके बाद लिंक कोर्ट को संचालित नही किया जा रहा है।जिससे दोकडा क्षेत्र के हज़ारों लोंगो राजस्व प्रकरणों के लिए कांसाबेल तहसील मुख्यालय के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ रहा जिससे लोंगो को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।डीडीसी श्री साय ने जिला कलेक्टर से दोकडा में पुनः लिंक कोर्ट को शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि लिंक कोर्ट शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोंगो को बड़ी राहत मिलेगी।जिला कलेक्टर ने इस मांग को लेकर तत्काल दोकडा में पुनः लिंक कोर्ट खोलने का आश्वासन दिया है।

You may like
ad

a


*big breaking jashpur:- साप्ताहिक बाजार में कट्टे की नोक पर व्यवसायी से 45 हजार की लूट, दो अज्ञात बाईक सवारों ने दिया घटना को अंजाम…*

*केशव की जिंदगी में फिर से लौटी खुशियाँ, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष की पीड़ित केशव को मिला श्रवण यंत्र, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद*

*रेडक्रॉस की भूमिका अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें – श्री डेका, छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
