Jashpur
*डीडीसी सालिक साय ने धान खरीदी का किया शुभारंभ, कहा किसानों को 72 घंटे में मिलेगा भुगतान, विष्णु के सुशासन से संवर रहा छत्तीसगढ़…….*
Published
7 months agoon

कांसाबेल (जशपुर)। प्रदेश में किसानों के लिए धान खरीदी का त्यौहार शुरू हो चुका है। जशपुर जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों पर इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी की शुरुआत की गई। इस विशेष अवसर पर जशपुर जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चोंगरी बहार में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ हुआ, जहां प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य जनसेवक श्री सालिक साय ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर कई भाजपा नेताओं और किसानों की उपस्थिति रही, जिन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए अपने समर्थन का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि श्री सालिक साय ने कहा कि जशपुर जिले के माटी पुत्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनसे प्रदेश में खेती और किसानी को लेकर नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के तहत इस बार धान बेचने वाले किसानों को एक विशेष सुविधा दी गई है। साल 2024 में पहली बार किसानों को धान की बिक्री के बाद उनके पैसे 72 घंटों के भीतर ही सीधे उनके खाते में भुगतान कर दिए जाएंगे। यह पहल किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, और किसानों को उनके उत्पाद की उचित कीमत जल्द मिल सकेगी।
श्री साय ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों को हर कदम पर सहायता मिल रही है। इसके परिणामस्वरूप, राज्य में कृषि क्षेत्र में तेजी से वृद्धि हो रही है। पहले खेतों से दूर जा रहे किसान अब वापस अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं और खेती के लिए न केवल बेहतर अवसर तलाश रहे हैं, बल्कि खेती की जमीन का रकबा भी बढ़ा है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की किसान कल्याण योजनाओं ने किसानों के लिए न केवल आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की है, बल्कि उनके जीवनस्तर में भी सुधार किया है।
वहीं, इस मौके पर जशपुर जिले के मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, तुलसी कौशिक, भजन साय, परशु राम चक्रेश, मंडी प्रबंधक राधेश्याम साय, सहायक प्रबंधक पन्नालाल पैंकरा सहित अन्य अनेक कार्यकर्ता और किसान भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर विधिपूर्वक तराजू बांट की पूजा-अर्चना की और नए धान के सीजन के सफलतापूर्वक संचालन की कामना की।
कृषि क्षेत्र में निवेश और उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों को सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यह कदम राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से राज्य में कृषि और किसान दोनों को एक नई दिशा मिल रही है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और भी मजबूत बनाने में सहायक होगा।
इस अवसर पर श्री सालिक साय ने सभी किसानों को शुभकामनाएं दी और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

You may like
RO NO.- 13229/20

a

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
