कोतबा/जशपुरनगर:- देवशिल्पी और एक निर्धारित तिथि में विराजमान होने वाले सृष्टि के रचियता भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव शुक्रवार को समाज के लोगों द्वारा धूमधाम से मनाया गया।
कमंडल व पाश से सुशोभित देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के अवतरण दिवस पर नगर में संचालित आईसेक्ट कंप्यूटर संस्थान में गणेश उत्सव और विश्वकर्मा जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंडित मनीष कृष्ण शास्त्री जी, सजन बंजरा, संस्था के प्राचार्य दुर्योधन यादव,श्रीमती गंगोत्री यादव,पलक यादव,समारू नाग,प्रकाश वारे,गोविंद जयपुरिया सहित अध्यनरत छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
अध्यनरत छात्र छात्राओं के द्वारा देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा के जीवनी पर नाटक मंचन और गीत संगीत सहित नृत्य कर आकर्षक प्रस्तुति दी।
इस वर्ष हालांकि नगर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना नही किया गया है।लेकिन मशीनरी कार्यों से जुड़े कामगारों ने सुबह से अपनी दुकानों में विधिवत पूजा अर्चना की.वहीं मशीनों के पूजन के साथ ही निर्माण एजेंसियां इस दिन कार्य बंद रखती हैं। आज नगर के लोगों द्वारा अपने घरों में भगवान विश्वकर्मा विशेष पूजन किया गया।