*जशपुर 5 जुलाई 2026:* जिले के कैलाश गुफा स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को जिला स्तरीय जनपद सदस्य (बीडीसी) संघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले भर के जनपद सदस्यों ने अपने मानदेय, भत्ता और जनपद विकास निधि में बढ़ोतरी समेत कई मांगों पर मंथन किया और रणनीति बनाई।
*ये रहीं प्रमुख मांगें*
बैठक में संघ ने शासन से जनपद सदस्यों का मानदेय बढ़ाने, भत्ता बढ़ाने, जनपद विकास निधि की राशि बढ़ाने और 15वें वित्त आयोग की राशि में इजाफा करने की मांग की। इसके साथ ही जनपद सदस्यों के लिए विधायक-सांसदों की तरह पेंशन व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव भी रखा गया।
*राजधानी जाएगा संघ का डेलीगेशन*
बैठक में निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को शासन और प्रमुख नेताओं के समक्ष रखने के लिए संघ के पदाधिकारी राजधानी रायपुर जाएंगे। जिला अध्यक्ष गंगा राम भगत ने कहा कि जनपद सदस्यों की मांगें जायज हैं और इन्हें हर हाल में शासन तक पहुंचाया जाएगा।
*नेताओं ने क्या कहा*
बैठक का नेतृत्व कर रही कुनकुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशीला साय ने कहा कि यह जनपद सदस्यों का अधिकार और जरूरत दोनों है। मानदेय और निधि बढ़ने से ही क्षेत्र का विकास संभव है। उन्होंने पेंशन की मांग पर जोर देते हुए कहा कि जब विधायक-सांसदों को पेंशन मिल सकती है तो जनपद सदस्यों के लिए क्यों नहीं।
जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी ने भी जनपद सदस्यों की सभी मांगों का समर्थन किया।
*बैठक में ये रहे मौजूद*
बैठक में जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी, बीडीसी संघ के जिला अध्यक्ष गंगा राम भगत, उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिदार, सचिव कलम विश्वकर्मा और जिला मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता मौजूद थे।
*जनपद अध्यक्ष:* सुशीला साय – कुनकुरी, धनियारो परहा – पत्थलगांव, हेमन्ती साय – फरसाबहार, गायत्री नागेश – बगीचा
*उपाध्यक्ष:* बालेश्वर यादव – कुनकुरी, प्रमोद गुप्ता – कांसाबेल, संध्या – फरसाबहार
इसके अलावा जिले के सैकड़ों जनपद सदस्य बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद सभी नेताओं ने एक साथ भोजन किया।
