Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Chhattisgarh

*जिला संगठन प्रभारी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा आदिवासी विरोध है कांग्रेस की नीतियां…………..*

Published

on

जशपुरनगर। जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में मिडिया से चर्चा करते हुए जिला भाजपा के संगठन प्रभारी राम किशुन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए का एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचाने के निर्णय का पूरा देश समर्थन कर रहा है। उन्होनें कहा कि श्रीमती मुर्मु को झारखंड के राज्यपाल के रूप में संवैधानिक दायित्वों का निर्वाह करने का अनुभव होने के साथ ही शासकीय सेवक,विधायक के रूप में कार्य करने का अनुभव है। वे देश की बेहतर राष्ट्रपति साबित होगी। इससे पहले भी अटल बिहारी बाजपेयी के प्रधानमंत्रीत्व काल में देश के वैज्ञानिक डा एपीजे अब्दुल कलाम को और इसके बाद ​वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति निर्वाचित करा कर,एनडीए ने देश और दुनिया को नए व विकसीत होते भारत की सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दे चुकी है। एनडीए की इस भावना को समझते हुए शिव सेना,झारखंड मुक्ति मोर्चा और बहुजन समाज पार्टी जैसी प्रमुख विपक्षी दलों ने श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है। जिला संगठन प्रभारी ने जिले के तीनों विधायक विनय भगत,यूडी मिंज और रामपुकार सिंह से अंर्तआत्मा की आवाज पर राष्ट्रपति निर्वाचन की प्रक्रिया में मतदान करने की अपील की है। रामकिशुन सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद श्रीमती द्रोपदी मुर्मु की जीत को भाजपा पूरे प्रदेश में त्यौहार के रूप में मनाएगी। इसके लिए शहर से लेकर गांव तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि आसन्न राष्ट्रपति चुनाव,देश भर के आदिवासी समाज के लिए गौरव करने का अवसर है। विपक्षी दलों द्वारा रबर स्टांप बता कर किए जा रहे विरोध पर करारा प्रहार करते हुए रामकिशुन सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस की नीति हमेशा आदिवासियों के हितों के विपरीत रही है। यही कारण है कि स्वतंत्रता के 7 दशक गुजर जाने के बाद भी राष्ट्रपति जैसे उच्च पद पर इससे पहले कोई आदिवासी नहीं पहुंच पाया था। प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य नरेश नंदे ने कहा कि आदिवासियों को कांग्रेस रबर स्टाम्प समझती है। जबकि आदिवासियों ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। पत्रकार वार्ता के बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के पक्ष में समर्थन मांगने के लिए भाजपाई, जिला संगठन प्रभारी राम किशुन सिंह के नेतृत्व में शहर के सन्ना रोड स्थित जशपुर के विधायक विनय भगत के आवास पहुंचे। लेकिन उनके बाहर होने के कारण भाजपा के नेताओं की विधायक से मुलाकात नहीं हो पाई।
पत्रकारवार्ता में पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित साय,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नरेश नंदें,जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत,नगरपालिका जशपुर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रधान,देवधन नायक, गोविंद भगत, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,विष्णु सोनी,विनायक मिश्रा,अरविन्द भगत, कृपा शंकर भगत,विनोद निकुंज,गणेश गुप्ता,रविन्द्र पाठक भी उपस्थित थे।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*