Chhattisgarh
*WATCH VIDEO:- पीड़िता को न्याय दिलाने भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचे “राजभवन”, प्रदेश में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले में भाजपा ने जताई चिंता,”प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय” ने कहा प्रदेश में “निर्भया कांड” जैसी घटना चिंता का विषय……………………*
Published
3 years agoon

जशपुरनगर।प्रदेश भर में बढ़ती दुष्कर्म मामले में भाजपा ने चिंता जताते हुए जांजगीर की निर्भया को न्याय दिलाने भारतीय जनता पार्टी ने आज राजभवन मार्च किया।भाजपा पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करके जांजगीर के अकलतरा विधानसभा में हुए निर्भया पार्ट-2 की जघन्य घटना तथा राज्य में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार की उदासीनता से अवगत कराते हुए मातृ शक्ति की सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जांजगीर में निर्भया कांड जैसी घटना के बाद से आज तक प्रदेश सरकार के कोई भी मंत्री व नेता ने जांजगीर जाकर पीड़िता के परिवार वालों से न तो मुलकात की और न ही कोई बातचीत की। अगर कोई घटना गैर कांग्रेस शासित राज्यों में होती है तो कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी वहां जाकर राजनीती करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगाकर रखे हैं जिसके कारण पीड़िता को न्याय मिलने में विलंब हो रहा है। पीड़िता को तत्काल न्याय मिले जिसके लिए फास्टटैग कोर्ट में मामला चलाने की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा की प्रदेश भर में खुल्लेआम शराब बिक्री करवाई जा रही है,जिससे अपराध बढ़ती जा रही,लोगों को खुल्लेआम गोली मार कर हत्या कर दी जा रही है।उन्होंने जशपुर जिले में हुए एक दिन में ही 5–5 दुष्कर्म एवं गैंग रेप की घटना का जिक्र करते हुए कहा की प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।जिले के पुलिस चौकी दोकड़ा क्षेत्र में डबल मर्डर केस घटना जिले ही नही प्रदेश की जनता किस तरह से सुरक्षित हैं इसका अंदाजा इस घटना के बाद सहज रूप से लगाया जा सकता है।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, सांसद गोमती साय, सुनील सोनी, अरुण साव, संतोष पाण्डेय, चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सुभाष राव, मोतीलाल साहू, नगर भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर, पुन्नुलाल मोहले, डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी, शिवरतन शर्मा, रजनीश सिंह, डमरूधर पुजारी, सौरभ सिंह, श्रीमती रंजना साहू, पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी, हर्षिता पाण्डेय, राजेश मूणत, नीलू शर्मा, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव, विजय शर्मा, निरंजन सिन्हा, केदार गुप्ता, नलिनीश ठोकने, नरेशचंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, रणविजय सिंह जूदेव, चंदूलाल साहू, नवीन मार्कण्डेय, डाॅ. सलीम राज, कोमल जंघेल, रमशीला साहू, रूपकुमारी चौधरी, श्रीमती शालिनी राजपूत, केराबाई मनहर, अखिलेश सोनी, अमित साहू, अभिनेष कश्यप, जिला महामंत्री ओंकार बैस, रमेश ठाकुर, अनुराग अग्रवाल, गौरीशंकर श्रीवास, वैभव वैष्णव बैरागी, अकबर अली, भावना बोहरा, विभा अवस्थी, सहित सांसद, विधायक, पूर्व सांसद पूर्व विधायक, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
You may like
ad

a


*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
