Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Jashpur

*जशपुर कांग्रेस में चरम पर गुटबाजी,कांग्रेस भवन के लोकार्पण कार्यक्रम से गायब दिखे बड़े तबके के कांग्रेसी,ब्लाक अध्यक्ष के अलावा दर्जनों कांग्रेसी नही पहुंचे कार्यक्रम में,अब शुरू हुई किरकिरी….संगठन के पदाधिकारियों ने जशपुर विधायक विनय भगत पर लगाया उपेक्षा और अपमानित करने का गम्भीर आरोप,सत्ता और संगठन में आखिर इतना दूरियां क्यों..?चुनाव में कितना पड़ेगा असर..?पढिये पूरी खबर*

Published

on

IMG 20230625 134328

 

जशपुर/सन्ना:-महज चार महीने बाद ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है।जहां चुनाव के लिए सभी नेताओं ने कमर कसना शुरू कर दिया है और चुनावी कार्यक्रम,जनता को लोभ लुभावन वादें भी नेताओं के द्वारा दिखाया जाने लगा है।इसी बीच जशपुर से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर दिखने लगी है।कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष के साथ साथ कई संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक विनय भगत पर उपेक्षा का गम्भीर आरोप लगाना शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि बीते दो दिन पहले जशपुर विधानसभा के सन्ना में कांग्रेस भवन का लोकार्पण जशपुर विधायक विनय भगत के हाथों सम्पन्न हुआ।जहां कुछ लोग तो थे परन्तु सन्ना कांग्रेस भवन के लोकार्पण जैसे बड़े कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के बहुत कम पदाधिकारी मौजूद थे।
सन्ना ब्लाक अध्यक्ष चंद्रदीप यादव के साथ साथ एक बड़े तबके के कांग्रेसी इस कार्यक्रम से गायब दिखे।बता दें कि सन्ना कांग्रेस में काफी पुराने और वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं जिन्होंने अपनी पूरी जीवन कांग्रेस के लिए समर्पण कर दिया और अंत मे जशपुर में जब कांग्रेज़ सत्ता में आई तो उन्ही कांग्रेसियों को दरकिनार कर दिया गया है। यही कारण है कि अब जब चुनाव नजदीक पहुंच रही है तो कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी नाराजगी व्यक्त करना शुरू कर दिए हैं।आपको बता दें कि ऐसे बहुत सारे संगठन में बड़े नाम हैं जो कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सत्ता से दूरियां बना लिए हैं।

कांग्रेस सन्ना ब्लाक के अध्यक्ष चंद्रदीप यादव बताते हैं कि उन्हें कांग्रेस भवन के लोकार्पण कार्यक्रम की कोई जानकारी नही थी ना ही कोई निमंत्रण मिला था।हालांकि जब से हमारे कांग्रेस के विधायक सत्ता में आये हैं तब से कोई भी कार्यक्रम की हमें जानकारी नही मिलती है।इस कारण हम लोग उनके कार्यक्रम में नही दिखते हैं।उन्होंने बताया कि जशपुर में कांग्रेस को जिताने में खून पसीना एक कर 35 वर्षों बाद ऐतिहासिक जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिल कर दिलाया था परन्तु अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी उपेक्षा झेलनी पड़ रही है।सत्ता और संगठन में बिल्कुल तालमेल नही है।संगठन से दूरी बना कर कुछ भाजपाई कार्यकर्ताओं और चंद ग्राम पंचायत के सचिवों से मिल कर संगठन के कार्यकर्ताओं का लगातार विधायक के द्वारा अपमानित किया जा रहा है।हालांकि हमारे द्वारा संगठन के बड़े नेताओं को भी इसकी जानकारी दिया गया है।चुनाव नजदीक है और कार्यकर्ताओं के साथ साथ वरिष्ठ नेताओं को अपमानित करना ठीक नही है।अगर ऐसा ही रवैया रहा तो कांग्रेस को नुकशान पहुंच सकता है।
ब्लाक अध्यक्ष चंद्रदीप यादव ने आगे बताया कि प्रदेश महामंत्री फुलकेरिया भगत,ब्लाक के पदाधिकारी संमेन्द्र मिंज,बंसन्त लाल गुप्ता,आलोक कुजूर,अमृत खलखो,उमेश केसरी,ताहिर अंसारी के साथ साथ कई संगठन के नेताओं को विधायक जी के द्वारा दरकिनार कर दिया गया है।

कभी भाजपा का गढ़ कहे जाने वाला प्रदेश का जशपुर विधानसभा जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के मेहनत ने 35 वर्षों बाद भाजपा के किले को गिरा कर जशपुर में कांग्रेस के विधायक विनय भगत को ऐतिहासिक जीत दिलाया था।उसके वावजूद सत्ता और संगठन के बीच इस तरह की दूरियां और गुटबाजी से कहीं कांग्रेस सरकार को ही भारी नुकशान ना पहुंच जाए।हालांकि जो नेता विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं वो नेता अब भी कांग्रेस संगठन में संगठन का हर कार्य करते देखे जाते हैं जैसे कुछ दिन पूर्व ही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान इन नेताओं के द्वारा गांव गांव जा कर कांग्रेस संगठन के कार्यों को करते देखा गया है।इसी कारण कुछ भी कहा जाना ठीक नही होगा।फिर भी इसका कितना बड़ा नुकसान होता है या नही यह तो आने वाले चुनाव के बाद ही देखा जायेगा।चुनावी सीजन शुरू हो गया है नेताओं के द्वारा आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Advertisement

RO NO.- 13229/20

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh6 hours ago

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

IMG 20250606 WA0008
Chhattisgarh2 days ago

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

IMG 20250611 WA0021
Jashpur3 days ago

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh10 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*