Connect with us
ad

Jashpur

*श्री श्याम जी की निशान यात्रा निकाल मनाई फाल्गुनी एकादशी, श्याम रंग में रंगी धर्मनगरी,भव्य झांकी निकालकर हजारों श्रद्धालु हुए शामिल…………*

Published

on

IMG 20230303 WA0101

 

 

कोतबा।नगर के तिलगोड़ा प्राँगण स्थित श्रीश्याम मन्दिर में फाल्गुनी एकादशी पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार की शाम नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई ।जिसमें सैकड़ों भक्तो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। श्रीश्याम मन्दिर में फाल्गुनी एकादशी के उपलक्ष्य में सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा श्री श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई जिसमे भक्तगण द्वारा भव्य झाँकी के साथ डीजे में श्री श्याम जी के जयकारे लगते हुवे भक्ति गीतों में झूमते पद यात्रा कर बाबा खाटू वाले श्याम को निशान चढ़ाया गया। नगर में निकली इस निशान यात्रा में 101 से अधिक नीले पीले लाल गुलाबी ध्वज निशान लेकर सैकड़ों श्रद्धालुगणो ने हिस्सा लिया नगर में शाम 4 बजे से निशान यात्रा निकाली गई जो श्याम मंदिर से बस स्टैंड, रायगढिया चौक,कारगिल चौक से पुनः मुख्य मार्ग पर परशुराम चौक, राममन्दिर होते हुए शयम मन्दिर तक पूरे नगर भ्रमण किया। जिसमें डीजे की धुन में भक्ति गीत में भगत श्याम गुणगान करते हुए निशान यात्रा में शामिल हुए साथ ही श्री श्याम जी की आकर्षक झाँकी भी निशान यात्रा में शामिल थी। वही नगर की सैकड़ों महिलाओं सहित युवा श्रद्धालु नीले व पीले रंग के ध्वज निशान लेकर यात्रा में शामिल हुए इस आयोजन श्याम मंदिर प्राँगण में किया गया जिसका संचालन नगर के श्यामभक्तो के द्वारा किया गया वही शाम 8 बजे से रंगभरी एकादशी भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे नगर के भजन सम्राट संदीप शर्मा ने अपने सुमधुर भजनों की बयार बहा कर भक्तो को श्याम भक्ति रंग में शराबोर कर दिया साथ ही रंगों की होली ब्रज के तर्ज पर मनाई गई। वही भव्य दरबार व अखण्ड ज्योत का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। वही रात्रि 12 भगवान का जन्मोत्सव केक काटकर आरती से साथ धूमधाम से मनाया गया।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250520 154054
Chhattisgarh3 hours ago

*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

IMG 20250520 WA0009
Crime5 hours ago

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

IMG 20250520 WA0005
Jashpur9 hours ago

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*