Connect with us

ad

Election

*भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार की विदाई तय: बृजमोहन अग्रवाल, विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने अचानक पहुंचे बृजमोहन,हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता…….*

Published

on

1697977650904 1

 

 

जशपुरनगर । जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के दुलदुला में आयोजित विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृज मोहन अग्रवाल,अचानक अंबिकापुर से दुलदुला पहुंचे।इनके साथ सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव एवं भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय पहुंचे।कार्यक्रम में उद्बोधन करते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की सरकार के इन भ्रष्ट कारनामों के कारण,कई बड़े अधिकारी,इन दिनों जेल की हवा खा रहें हैं।निक्कमी और भ्रष्ट सरकार की रवानगी तय है। इस विजय संकल्प सभा में कुनकुरी से पार्टी के प्रत्याशी विष्णुदेव साय,पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव,कृष्ण कुमार राय,पूर्व विधायक रोहित साय,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित आला नेता शामिल थे।पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंबिकापुर पहुंचे,बृज मोहन अग्रवाल का,दुलदुला आने का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नही था। अचानक हेलीकाप्टर से वे दुलदुला पहुंचे थे। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने कहा कि जशपुर और रायगढ़ क्षेत्र की जनता के आशिर्वाद से मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्री परिषद में काम करने का अवसर मिला। इस दौरान कुनकुरी सहित पूरे जशपुर जिले में सड़क,पानी,बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ। प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद यह विकास कार्य पूरी तरह से बाधित हो गया है। सत्ता परिवर्तन होने पर,कुनकुरी विधानसभा के विकास को नए सिरे से संवारा जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे। विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी विष्णुदेव साय को नामाकंन भरने के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में पांच पांच रूपए का आर्थिक सहयोग दिया। आपस में आर्थिक सहयोग जमा कर,इसे कार्यकर्ताओं ने विष्णुदेव साय को भेंट किया। विष्णुदेव साय ने इसके लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Advertisement

ad

Ad

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

IMG 20240726 181308
Crime15 hours ago

*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!*

IMG 20240726 WA0012
Crime18 hours ago

*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही……*

IMG 20240726 115327
Chhattisgarh22 hours ago

*जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” ने की बड़ी पहल,प्रसिद्व पर्यटन स्थल “मयाली नेचर कैम्प” स्वदेश दर्शन योजना में शामिल,विकास के लिए “दस करोड़ रूपये” की मिली स्वीकृति…..*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*

Advertisement