
जशपुरनगर।फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी एफएलएन एनईपी20 के तहत एक राष्ट्रीय मिशन है जिसका लक्ष्य है , नवाजतन के 6 बिंदु पर कार्य करते हुए 100% समझ के साथ पढ़ने लिखने और बुनियादी गणित की दक्षता को पूर्ण किए है। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों के स्तर को सुधारने के लिए प्राथमिक शालाओं में यह कार्यक्रम संचालित है। इसके तहत पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाता है। इस वर्ष 2026 हेतू “”FLN सह नवाजतन वारियर्स शिक्षक सम्मान “”में चयनित शिक्षकों की सूची प्रकाशित की गई है जिसमें जशपुर जिले से श्रीमती मीना सिन्हा प्राथमिक शाला टिकैतगंज विकास खंड जशपुर वंदना माझी प्राथमिक शाला रजला विकास खंड मनोरा भूपेंद्रनाथ राम निषाद प्राथमिक शाला फिटिंगपारा विकासखंड फरसाबहार गणेश राम चौहान प्राथमिक शाला खूंटी टोली विकासखंड कासाबेल का चयन किया गया है शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी के हाथों से मोमेंटो, और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिनका तीन चरणों में ,सर्वप्रथम गूगल लिंक भर कर तय समय सीमा में पूरा किया, उसके बाद ऑनलाइन विडियो कॉल में बच्चों का भाषा और गणित का आकलन किया गया फिर ऑनलाइन इटरव्यू शिक्षकों का लिया गया, उसके बाद इन शिक्षकों का सलेक्शन हुआ। जिनका सम्मान 5 अप्रेल 2026 को राज्य स्तर पर दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में किया गया।
