Connect with us
ad

Jashpur

*पोते-पोतियों ने दादी के जुड़ों में स्ट्रॉ लगाकर किया श्रृंगार, भाव-विभोर हुए बुजुर्ग, जानिए ग्रैंड पैरेंट्स-डे हुए और क्या कार्यक्रम…*

Published

on

IMG 20231216 WA0269

जशपुरनगर। यहां के डीपीएस प्रायमरी बालाजी स्कूल में शनिवार को कैंपस में ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को विशेष रूप से बुलाया गया गया था। सभी ने यहां होने वाले कंपीटिशन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ग्रैंड पैरेंट्स के लिए रोचक खेल भी आयोजित हुए। जिसमें बुजुर्गों के साथ बच्चों ने भी खूब मस्ती की। स्कूल की प्रिंसिपल जयंती सिन्हा ने बताया कि आजकल बुजुर्गों के कम हो रहे सत्कार के मद्देनजर स्कूल के एमडी ओमप्रकाश सिन्हा और डायरेक्टर सुनीता सिन्हा के मार्गदर्शन में यह आयोजन कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्रैंड पैरेंट्स के साथ में दीप प्रज्वलित कर हुई। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए छोटे-छोटे बच्चों ने अपने परफार्मेंस से सबको प्रभावित किया. कार्यक्रम के अंत में बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को मंच पर बुलाया गया। स्कूल प्रबंधन ने ग्रैंड पेरेंट्स से कई गेम्स भी खिलवाए। जिसमें बच्चों द्वारा दादी के जुड़े में स्ट्रॉ लगाना, पेपर कप का पिरामिड बनाना जैसे खेल शामिल थे। गेम्स के विनर को सम्मानित किया गया। बुजुर्गों ने पारिवारिक मूल्य और घर में बुजुर्गों की अहमियत को भी बताया। स्कूल की प्रिसिंपल जयंती सिन्हा ने आए हुए सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए इस तरह के कार्यक्रम स्कूल में हमेशा आयोजित किए जाते हैं।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों के परिजनों के आने से उनका उत्साह और बढ़ता है।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250520 154054
Chhattisgarh13 hours ago

*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

IMG 20250520 WA0009
Crime14 hours ago

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

IMG 20250520 WA0005
Jashpur19 hours ago

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*