Connect with us
ad

Jashpur

*बाल वीर दिवस पर याद किए गए गुरुगोविंद सिंह जी के साहबजादे,क्रिसमस सेलिब्रेशन  की भी रही धूम*

Published

on

1703336339586

 

जशपुरनगर। देव  पब्लिक स्कूल एवम डीपीएस प्रायमरी बालाजी में शनिवार को बाल वीर दिवस मनाया गया। साथ ही क्रिसमस सेलिब्रेशन भी हुआ। इस दौरान आर्ट एवं क्राफ्ट में बच्चों  ने बाल वीर साहबजादा फतेह सिंह और जोरावर सिंह के चित्र, क्रिसमस ट्री व सांता क्लॉस की पेंटिग बनया।  बच्चो को बाल वीर दिवस के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि किस तरह जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने अपने आत्म सम्मान की रक्षा की, अपने धर्म की रक्षा की और किसी भी परिस्थिति में गलत के आगे नहीं झुक कर अपने जीवन को बलिदान कर दिया। स्कूल में उनके जीवन पर आधारित नाटक किया गया। साथ ही प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर भी नाटक किया गया। उनके जन्मोत्सव पर छोटे-छोटे बच्चों ने सैंटा बनकर मनमोहक नृत्य किया और बड़े बच्चों ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर  सांता क्लोज का बच्चों के बीच टॉफी बांटना बच्चों को काफी आकर्षित कर रहा था। इस मौके पर विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल एरिक सोरेंग ने कहा कि क्रिसमस प्यार और शांति का संदेश देता है, इसके साथ ही साथ प्रभु यीशु के जीवन के संघर्षों से हमें जीवन में कभी निराश नहीं होने का भी संदेश मिलता है। हमेशा ऊर्जावान रहें और दूसरे को ऊर्जान्वित करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। प्रभु यीशु का यह संदेश हम सबके लिए हमेशा प्रेरणादाई रहा है।

इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ मैनेजिंग डायरेक्टर ओम प्रकाश सिन्हा , डायरेक्टर सुनीता सिन्हा, एडमिनिस्ट्रेटिव प्रिंसिपल श्रीमती जयंती सिन्हा ,अकैडमी प्रिंसिपल गार्गी चटर्जी ,वाइस प्रिंसिपल एरिक सोरेंग और सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime1 month ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*