IMG 20260708 113607

*”जन्मदिन पर खुशियां बांटी” – जिला जनसंपर्क अधिकारी ने दिव्यांग स्कूल में बच्चों को दिए उपहार*

जशपुरनगर 8 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना न्योता भोजन के तहत 6 जुलाई 2026 को समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर में जिला जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार ने अपने बेटे प्रखर कुमार के जन्म दिवस के अवसर पर दिव्यांग स्कूल जशपुर में न्योता भोजन का आयोजन किया गया और बच्चों को खेल सामग्री, कापी, कंपास बाक्स बच्चों को भेंट किया गया। बच्चों ने उत्साह से न्योता भोजन का आनंद लिया।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू श्री वरिष्ठ प्रबंधक श्रवण कुमार भगत समाज कल्याण विभाग के सहायक अधीक्षक श्री वेद प्रकाश कुलदीप और शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि न्योता भोजन की अवधारणा एक सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह विभिन्न त्योहारों या अवसरों जन्मदिन, वर्षगांठ और राष्ट्रीय पर्व पर स्कूलों आश्रम छात्रावास के बच्चों के लिए न्योता भोजन करवाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->