जशपुरनगर:- बीते रात फिर गौ तस्करी की घटना सामने आई।घटना आरा क्षेत्र की बताई जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा कि 4 तस्कर थे जिसमें 2 नारायणपुर 1 कांसीर. 1 झारखंड के थे। वे सभी आरा क्षेत्र ठूठी अम्बा मे 25 गायों को रात्रि 8 :30बजे झारखंड की ओर ले जा रहे थे।तभी मोके पर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष खिरोज के साथ युवा साथियों ने गौ वंश के साथ तस्करों को धर दबोचा और भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल सिंह जूदेव को सूचना दिया गया। उन्होंने सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया और सभी तस्करों को पुलिस हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा रहा है कि भाजयुमो के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा मामले में थाना पहुंच कर शिकायत किया गया।बताया जा रहा कि ये पहले भी के बार गौ तस्करी के लिए मवेशियों को झारखंड के बूचड़खाने में इसी रास्ते से पार कराया गया है।सभी तस्कर पुलिस की हिरासत में है व मवेशियों को आरा में ही अभी रखा गया है। विदित हो कि अभी हाल में ही खुले आम गौ मांस को बिक्री की जा रही थी जिसे लेकर जशपुर शहर में काफी विवाद भी उत्पन्न हो गयी थी।उसके बाद फिर यह घटना सामने आना चिंताजनक विषय है। गौ तस्कर घटना को अंजाम देंने से नही रुक रहे।