Jashpur
*होली मिलन समारोह:-पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह में कलेक्टर ने कहा,संदेशों को लोगों तक पहुचाने मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका,प्रशासन और मीडिया का बेहतर समन्वय जरूरी..पुलिस अधीक्षक..!*
Published
2 years agoon

जशपुरनगर 06 मार्च 2023/जिला प्रशासन के द्वारा आज सर्किट हाऊस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने सभी पत्रकारों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसडीएम जशपुर सुश्री श्याम पटेल, जिला जनसंपर्क विभाग के जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार सहित इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकागण उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिपाठी, विष्णु नारायण जोशी, अमानमुल्ला मलिक, रमेश शर्मा, विकास पाण्डेय, राजेश पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन और मीडिया का परस्पर समन्वय जरूरी है। जिले के प्रगति, पर्यटन और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरारिक सभ्यता, रीति-रीवाज को भी लोगों तक पहंुचाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि जशपुर जिले का नाम अब अन्य राज्य और प्रदेशों में भी होने लगा है। इस कार्य में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम का संचालन योगेश थवाईत के द्वारा किया गया।
पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने कहा कि प्रशासन और मीडिया का समन्वय होना बहंुत जरूरी है। यहां का प्रशासन के अधिकारी कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव के द्वारा लोगों के हित के लिए बेहतर कार्य कर रहें हैं और अपने कार्य के प्रति बहुत ही संवेदनशील और संर्पित हैं जिसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से लोगों तक संदेश और सूचनाओं को पहुंचाने का बेहतरीन कार्य किया जा रहा है।
जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मीडिया के माध्यम से ही हमें बहुत सारी जानकारी मिलती है और उसका हम समाधान गंभीरता से करते हैं। आगे भी ऐसे ही सहयोग करने का आग्रह किया।

You may like
ad

a


*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
