जशपुरनगर/बगीचा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल करते हुए जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में घूघरी–ढोढरअम्बा मार्ग स्थित खर्रा नाला पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस पुल के निर्माण के लिए 6 करोड़ 26 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। पुल बनकर तैयार होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और विशेषकर बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
*बरसात में आवागमन की समस्या से हमेशा के लिए मिलेगी मुक्ति*
खर्रा नाला पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। बारिश के मौसम में नाले में पानी बढ़ने से आवागमन प्रभावित होने की समस्या से लोगों को राहत मिल जाएगी। पुल के निर्माण से ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही, दैनिक आवागमन, आवश्यक कार्यों और अन्य जरूरतों के लिए आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी।
*मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शुरू हुआ निर्माण*
क्षेत्र के ग्रामीणों ने आवागमन की समस्या को देखते हुए खर्रा नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की मांग मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखी थी। ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप 6 करोड़ 26 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
*क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति*
पुल का निर्माण पूरा होने से बगीचा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। बरसात के दिनों में आवागमन की बाधा कम होने से ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन बनेगा और स्थानीय स्तर पर संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायक होगा।
*क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार*
खर्रा नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने और निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। पुल के पूर्ण होने से क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही आवागमन की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
