IMG 20240918 WA0034 1

*युवती के अंधे कत्ल के मामले में मिले अहम सुराग,पुलिस ने किया हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश करने का दावा….*

जशपुरनगर। बीते बुधवार को शहर से लगे सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भभरी गांव में एक युवती की लाश मिली थी। अज्ञात आरोपी ने बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया था, उसके चेहरे व शरीर में गहरे चोटों के निशान थे। लाश की शिनाख्त शहर के ही बनिया टोली में रहने वाली एक युवती के रूप में की गई। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर इस अंधे कत्ल की जांच शुरू की। पुलिस का दावा है कि उन्हें मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही कत्ल के इस वारदात से पर्दा उठ सकता है।

-->