Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Chhattisgarh

*सड़क आंदोलन से कांग्रेस की राजनीतिक घेराबंदी करने की तैयारी में भाजपा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के नेतृत्व में हुई अहम बैठक, जिले के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में होगी पदयात्रा, प्रधानमंत्री आवास, बिजली बिल,बेरोजगारी भत्ता को लेकर करेंगे प्रदर्शन………*

Published

on

Picsart 22 10 12 13 27 47 032

जशपुरनगर। जिले की जर्जर सड़क को बड़ा मुद्दा बना कर,भाजपा,कांग्रेस की घेरा बंदी करने की तैयारी शुरू कर दी है।भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हुई बैठक में भाजपा ने सड़क आंदोलन का रूपरेखा की घोषणा की है।इस आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति तय करने के लिए,विष्णुदेव साय के गृह मंडल दोकड़ा स्थित अंश टाकीज में बैठक रखा गया,जिसमे जिले बड़ी संख्या में भाजपा के जिला पदाधिकारी,एवं मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बैठक के बाद पार्टी की ओर होने वाले सड़क आंदोलन की घोषणा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिसमें जिले के सभी दिग्गज नेता इस आंदोलन में शामिल होकर बंदरचूवा दोकड़ा से फरसाबहार मार्ग में बंदरचूवा से पदयात्रा 17 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होकर इस मार्ग में पदयात्रा करेगी,तथा रात्रि विश्राम छताबार में होगी,तथा दूसरे दिन 18 अक्टूबर को छाताबर से पदयात्रा शुरू कर फरसाबहार में समाप्त होगी,जहां विशाल कार्यक्रम आयोजित होगी जिसमें आसपास के हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे।बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से कमर कसने को कहा है।श्री साय ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार यहां की जनता को गुमराह कर रही है,विकास की खोखली दावा का ढिंढोरा पीटने वाली झूठी सरकार की जमीनी हकीकत कुछ और है,प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां की जनता से छलावा कर रही,उन्होंने कहा की नरवा,गरूवा घुरवा बाड़ी योजना के नाम से केंद्र सरकार की राशि का दुरुपयोग कर रही है,और पुरी तरह से यह योजना फैल है ।श्री साय ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस सरकार की सत्ता आते ही विकास पूरी तरह से ठप हो गई,सड़को की हालात पूरी तरह बदत्तर हो गई है,गरीबों के प्रधानमंत्री आवास बनना बंद हो गई,बिजली बिल हाफ योजना की सपने दिखाने वाली कांग्रेस सरकार द्वारा महीनो में गरीबों को हजारों की बिल थमाया जा रहा है।बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने का वादा करने वाली झूठी सरकार,यहां की जनता से किए गए एक भी वादे शत प्रतिशत पूरी नहीं कर पाई।उन्होंने कहा की आने वाला विधानसभा की चुनाव में इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Advertisement

RO NO.- 13229/20

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh9 hours ago

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

IMG 20250606 WA0008
Chhattisgarh2 days ago

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

IMG 20250611 WA0021
Jashpur3 days ago

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh10 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*