IMG 20240126 WA0402

*गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में गोमती साय ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, रणजीता स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम,चारो ओर देशभक्ति का उल्लास…*

जशपुरनगर। जिले में 75 वां गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

विधायक गोमती साय ने शांति के प्रतीक कबूतर और 3 रंगों के गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में शुक्रवार की दोपहर तक बदलाव किया गया। दोपहर एक बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद थी। सभी यात्री बसें गिरांग बाइपास होकर निकलीं और जशपुर में प्रवेश करने वाली बसों का रूट भी यही रहा। यातायात प्रभारी लव कुमार कंवर ने बताया था कि मुख्य समारोह के दौरान कोतवाली से कलेक्ट्रेट तक की सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए पेश*

IMG 20240126 WA0418

समारोह में सांस्कृति कार्यक्रम पेश किए गए। परेड में 10 प्लाटून सलामी मंच के सामने से गुजरे। इसी तरह 10 स्कूलों का चयन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए किया गया था। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बच्चों ने सामूहिक व्यायाम किया। इसमें करीब 1100 बच्चे शामिल हुए।

 

*26 जनवरी 1950 में देश का संविधान हुआ था लागू*

26 जनवरी के दिन देश का संविधान लागू हुआ था, इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। 2024 में 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है।

-->