file 000000004eb08211a18c81de4554a523 1

*जनपद सदस्य प्रिया जैन की मौजूदगी में पंडरीपानी में सजा ‘आंगन मिलन सेवा उत्सव’, पांच आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता-सहायिकाओं का हुआ सम्मान*

बगीचा। ग्राम पंचायत पंडरीपानी में बुधवार को ‘आंगन मिलन सेवा उत्सव’ का आयोजन उत्साह और सामुदायिक सहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रिया जैन रहीं। इस अवसर पर सरपंच अर्जिना बड़ा सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पांच आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। वहीं आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए विशेष न्यौता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें फल, केला, खीर, पूड़ी सहित गर्म भोजन परोसा गया।

आयोजन के दौरान गोदभराई और अन्नप्राशन की रस्म भी संपन्न कराई गई। साथ ही स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों के प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->