*घातक विद्युत हादसे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, पत्थलगांव के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित*

जशपुर, 1 अक्टूबर 2026। पत्थलगांव संभाग के ग्राम पाकरगांव में 29 सितंबर को हुई घातक विद्युत दुर्घटना के मामले में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, कुनकुरी के अधीक्षण अभियंता वृत्त द्वारा पत्थलगांव वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक को कार्य के दौरान लापरवाही बरतने तथा पाकरगांव में हुई घातक विद्युत दुर्घटना के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उन्हें कंपनी के नियमानुसार अनुज्ञेय जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। वहीं निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तत्काल प्रभाव से कार्यालय कार्यपालन अभियंता (सं./सं.), संभाग जशपुर निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->