Connect with us
ad

Jashpur

*Jashpur News:-नगर सहित विद्यालय का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को उपाध्यक्ष ने घर-घर जाकर गुलदस्ता भेंटकर खिलाई मिठाई,उनके उज्ववल भविष्य की कामना के लिये दी शुभकामनाएं..!*

Published

on

InShot 20250509 075859740

जशपुर, कोतबा:-छत्तीसगढ़ माध्यमिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित के बाद कोतबा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अपने नगर व विद्यालय का नाम रोशन किया है.कक्षा 10 वीं और 12 वीं के हिंदी मीडियम और अंग्रेजी मीडियम में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों के घर जाकर नगर की पहली महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सुनील शर्मा ने गुलदस्ता भेंटकर उनका मुंह मीठा करते हुये उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि बेशक हमारे विद्यालय के छात्र-छात्रों ने छत्तीसगढ़ के टॉप 10 में जगह नहीं बनाई इससे कतई चिंता करने की बात नही है.उन्होंने अपेशा अनुरूप परिणाम नहीं आने वाले छात्रों से कहा कि आप हतोत्साहित न हो बल्कि दुगुने जोश से आगे कड़ी मेहनत करें,जिससे सफलता अवश्य मिलेगी. उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षा से जुड़ी चीजों को अवगत कराते हुए कहा कि आज सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सभी विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुये विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है.इन योजनाओं के तहत भी आप अच्छे स्कूलों में दाखिला देकर नगर सहित स्कूल व अपने परिवार के माता-पिता का नाम रोशन कर सकते है।

विदित हो कि कल सूबे के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों बोर्ड परीक्षा 10 वीं और 12 वीं का परिणाम घोषित किया गया।
जिसमें कोतबा बोर्ड परीक्षा में पीएम श्री सेजेश अंग्रेजी/हिंदी माध्यम कोतबा के बच्चों ने 10वी 12 वी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित शिक्षकों का नाम रोशन किया।
इस बार भी बोर्ड परीक्षा परिणाम अनुरूप लड़कियों ने फिर बाजी मारते हुये अव्वल रहीं, हालांकि 12 वीं में लड़कों ने भी उत्कृष्ट परिणाम लेकर परचम लहराया।
इस वर्ष भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता की पताका फहराई। विशेष रूप से अंग्रेजी मीडियम में 10वीं कक्षा में पूर्वी साहू ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं अनुष्का शर्मा 91% अंकों के साथ द्वितीय तथा पल्लवी बंजारा 89.50% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 94% रहा, जो यह दर्शाता है कि शैक्षणिक गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है।

साथ ही हिंदी माध्यम 10वी के ढीलेस पैंकरा ने 90% लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया l

12वीं कक्षा में भी छात्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। कॉमर्स ग्रुप से अभिषेक गुप्ता ने 84% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। बायो ग्रुप में अनुराग बंजारा ने 81.8%, अमीषा सिदार ने 81.6% और तनीषा शर्मा ने 80% अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।

वहीं गणित (मैथ्स) ग्रुप हिन्दी मीडियम में यशवंत श्रीवास ने 88% लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया l

बायो ग्रुप हिन्दी माध्यम से विभा भारद्वाज ने 85% एवं डुलेश्वरी यादव ने 85% लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया l

कृषि संकाय में पूर्णिमा पैंकरा ने 88.5% लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है l

आर्ट ग्रुप से जय किशन महेश्वरी ने 82% लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया l
कोतबा और जशपुर जिले के लिए यह परिणाम एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि यदि इच्छाशक्ति और परिश्रम हो तो किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। अब इन होनहार छात्र-छात्राओं से नगरवासियों को उम्मीद है कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्टता का परचम लहराएंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय के प्राचार्य जय कुमार सिदार,शिक्षाविद श्याम पैंकरा,दुर्योधन यादव,मनीष शर्मा समेत समस्त शिक्षकगणों ने इन मेघावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम,अनुशासन और समर्पण के बलबूते पर यह मुकाम हासिल किया है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250520 154054
Chhattisgarh3 hours ago

*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

IMG 20250520 WA0009
Crime4 hours ago

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

IMG 20250520 WA0005
Jashpur9 hours ago

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*