IMG 20260429 204140

*शिक्षा के क्षेत्र में चमका जशपुर का सितारा: शिक्षक महेंद्र बंजारा ‘राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न’ से सम्मानित,बंजारा समाज करेगा सम्मानित।*

​कोतबा:-जशपुर जिले के कोतबा नगर पंचायत छोटे से निकलकर शिक्षा जगत में अपनी अनूठी पहचान बनाने वाले नवाचारी शिक्षक महेंद्र बंजारा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। शासकीय प्राथमिक शाला डोंगदरहा (विकासखंड-फरसाबहार) में पदस्थ श्री बंजारा को ‘नवाचारी गतिविधियां समूह, भारत’ द्वारा “राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षणिक संप्रवाह 2025-26” से विभूषित किया गया है।

*​सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ‘खेल-खेल में पढ़ाई’ का अंदाज.!*
​महेंद्र बंजारा के पढ़ाने के अनोखे तरीके तब चर्चा में आए जब उनके द्वारा बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। उनके इन प्रयासों को 24 लाख से अधिक लोगों ने देखा और सराहा।श्री बंजारा ने सिद्ध किया है कि यदि शिक्षक ठान ले, तो पढ़ाई बच्चों के लिए बोझ नहीं बल्कि आनंद बन सकती है। वे स्कूल में ‘बैगलेस डे’ और पारंपरिक खेलों जैसे फुगड़ी, पिट्टुल और लंगड़ी के माध्यम से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास कर रहे हैं।
​राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप नवाचार
​नवाचारी गतिविधियां समूह द्वारा यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। समूह के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री बंजारा ने न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया, बल्कि पाठ्य सहगामी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

*​जशपुर से लेकर राजधानी तक सराहना..!*
​महेंद्र बंजारा की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया है। पूर्व में एससीईआरटी रायपुर और जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भी उनके कार्यों की सराहना की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि श्री बंजारा के प्रयासों से स्कूल का माहौल पूरी तरह बदल गया है और अब बच्चे उत्साह के साथ स्कूल आते हैं।

*​समाज के लिए गौरव का विषय: नंदकुमार बंजारा..!*
​इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बंजारा समाज के किलकिला परिक्षेत्र (रायगढ़-जशपुरनगर) के अध्यक्ष श्री नंदकुमार बंजारा ने अपनी गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने श्री महेंद्र बंजारा की सराहना करते हुए कहा, “यह न केवल एक शिक्षक की जीत है, बल्कि पूरे बंजारा समाज के लिए गर्व का विषय है। समाज के एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए समाज द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।”

*वर्शन.!*

फरसाबहार ब्लॉक से हर गतिविधियो में प्रति वर्ष शिक्षकों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से की है.जिससे विभाग और राज्य स्तर पर सम्मानित प्राप्त होता रहा है.नवाचारी शिक्षक महेंद्र बंजारा की उपलब्धि हमें गौरवान्वित करता है.उनके निरंतर प्रयास और निष्ठा से यह सफलता हासिल ही हैं. वे बधाई के पात्र है।
*दुर्गेश देवांगन बीईओ फरसाबहार..!*

शिक्षक वही है जो बच्चों के मन से डर और बोझ हटाकर उनमें सीखने की ललक जगाए। यह सम्मान मेरे उन सभी छात्रों और सहयोगियों को समर्पित है जिन्होंने मेरे नवाचारों पर भरोसा किया।”
*महेंद्र सिंह बंजारा, राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न प्राप्तकर्ता!!*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->