Connect with us

Slide 1
Slide 2

Jashpur

*भाजपा प्रत्याशी भरत गुप्ता को हराकर बगीचा जनपद उपाध्यक्ष बने जूदेव समर्थक अरविंद गुप्ता, यहां कांग्रेस भी हुई भाजपा मैय..*

Published

on

IMG 20250305 WA0009

जशपुरनगर। जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। इस चुनाव में कुल 25 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में गायत्री नागेश को 14 वोट मिले, जबकि कलावती को 2 और तारा को 9 वोट मिले। इस तरह, गायत्री नागेश को अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों अरविंद गुप्ता, भरत गुप्ता और राकेश गुप्ता के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस चुनाव में जूदेव समर्थक अरविंद गुप्ता को 12 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी समर्थित भरत गुप्ता को 11 और राकेश गुप्ता को सिर्फ 2 वोट ही मिल सके।

कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकर्ताओं में नाराजगी

बगीचा जनपद में कांग्रेस का जनाधार कमजोर होता नजर आ रहा है। कांग्रेस के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जैन की पत्नी प्रिया जैन भी बीडीसी चुनाव जीत चुकी हैं, इसके अलावा कई अन्य कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्य भी चुनाव जीतने में सफल रहे। बावजूद इसके, कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार तक नहीं उतारा।

यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी और निराशा देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब सुरेश जैन जशपुर विधायक के बेहद करीबी माने जाते थे, लेकिन सरकार बदलते ही उन्होंने कांग्रेस से दूरी बना ली।

इस घटनाक्रम से साफ है कि बगीचा जनपद में कांग्रेस संगठन की कमजोरी खुलकर सामने आ गई है, जिससे स्थानीय कांग्रेसियों में असंतोष बढ़ रहा है। वहीं, बीजेपी ने इस चुनाव में रणनीतिक बढ़त हासिल कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

Up Next

*स्व.श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सलियाटोली कुनकुरी में 08 मार्च को, मुख्यमंत्री श्री साय शिविर में आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फुड बॉस्केट एवं निक्षय मित्रों को प्रमाण-पत्र करेगें वितरण, शिविर में एम्स रायपुर के जनरल मेडीसीन विभाग सहित विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का किया जाएगा उपचार*

Don't Miss

*big breaking:- 54 करोड़ की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर इंदौर से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के 08 जिले जशपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा, जाॅंजगीर-चांपा, रायपुर एवं बलौदाबाजार के कुल 11396 निवेषकों से 54,38,11,862 रू. (चौवन करोड़ अड़तीस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रू.) की ठगी में सम्मिलित रहा है आरोपी…*

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh8 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 weeks ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*