IMG 20261011 WA0007

*नवरात्र के प्रथम दिवस कुनकुरी में जिला रौनियार समाज की बैठक, प्रमोद गुप्ता ने किया कार्यकारिणी का गठन, समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सर्वांगीण विकास पर जोर, वरिष्ठजनों के साथ युवाओं को भी मिली जिम्मेदारी*

कुनकुरी, जशपुर। नवरात्र के पावन प्रथम दिवस पर कुनकुरी में जिला रौनियार समाज, जशपुर (छत्तीसगढ़) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक एकता को मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने तथा समाज के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता ने समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के पश्चात विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

नवगठित कार्यकारिणी में समाज के वरिष्ठजनों, अनुभवी सदस्यों और युवाओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया।

इन्हें मिली जिला कार्यकारिणी में जिम्मेदारी

जिला रौनियार समाज की नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में श्री अनूप गुप्ता, श्री हीरा गुप्ता, श्री अजय गुप्ता, श्री अरुण गुप्ता, श्री वृंदा गुप्ता एवं श्री राकू गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव के पद पर श्री अजय कुमार गुप्ता तथा सहसचिव के रूप में श्री राधेश्याम गुप्ता एवं श्री महेश गुप्ता को नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार महामंत्री के रूप में श्री सुरेश गुप्ता, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री मुकेश गुप्ता, श्री कैलाश गुप्ता, श्री कपिल गुप्ता एवं श्री बसंत गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता तथा सह-कोषाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता एवं श्री नीरज गुप्ता बनाए गए।

संगठन मंत्री के रूप में श्री शीतल गुप्ता, श्री शिवप्रसाद गुप्ता, श्री नारायण गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता एवं श्री दीपक गुप्ता को शामिल किया गया। संयोजक के रूप में श्री जगन्नाथ गुप्ता एवं श्री राजकुमार गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।

संरक्षक, मार्गदर्शक एवं निर्णायक मंडल का भी गठन

समाज के मार्गदर्शन और संगठनात्मक गतिविधियों को दिशा देने के लिए संरक्षक मंडल में श्री बैजनाथ गुप्ता, श्री अरुण गुप्ता, श्री आकाश गुप्ता, श्री जगदीश गुप्ता, श्री नंदकिशोर गुप्ता, श्री अरविंद गुप्ता एवं श्री वीरू गुप्ता को शामिल किया गया।

मार्गदर्शक मंडल में श्री शिवशंकर गुप्ता, श्री पूनमचंद गुप्ता, श्री रामचरण गुप्ता, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री अनिल गुप्ता, श्री जितेंद्र गुप्ता एवं श्री नरेश गुप्ता को स्थान दिया गया।

वहीं, मीडिया प्रभारी के रूप में श्री प्रफुल्ल गुप्ता एवं श्री राजीव गुप्ता तथा प्रवक्ता के रूप में श्री मनोज गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।

निर्णायक मंडल में श्री जगन्नाथ गुप्ता, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री पूनमचंद गुप्ता, श्री जगदीश गुप्ता, श्री नंदकिशोर गुप्ता, श्री बैजनाथ गुप्ता, श्री अरुण गुप्ता, श्री शंकर गुप्ता, श्री रामावतार गुप्ता, श्री शीतल गुप्ता एवं श्री शिवशंकर गुप्ता को शामिल किया गया।

शिक्षा, सहयोग और युवा सहभागिता पर रहेगा विशेष जोर

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने सामाजिक एकजुटता, आपसी सहयोग, शिक्षा को प्रोत्साहन, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, आपसी विश्वास और सामूहिक सहभागिता में निहित है। सभी पदाधिकारी मिलकर समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे और जिला रौनियार समाज को एक सशक्त, संगठित एवं आदर्श सामाजिक संगठन बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा समाज के विकास, उत्थान और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->