Connect with us
ad

Jashpur

*डीपीएस जशपुर की निशा एक्का ने रचा इतिहास,12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में हासिल किया पांचवां स्थान…*

Published

on

InShot 20250507 193225767

जशपुर। डीपीएस जशपुर की होनहार छात्रा निशा एक्का ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। निशा की इस उपलब्धि से न केवल उनके स्कूल, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है। उन्होंने वाणिज्य संकाय में 96.8% अंक अर्जित कर यह मुकाम हासिल किया।

निशा एक्का के माता-पिता साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता रिटायर्ड सैनिक (फौजी)हैं और माता गृहिणी हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद निशा ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल के सहयोगी वातावरण को दिया।

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ओम प्रकाश सिन्हा ने निशा की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। “निशा की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ने उसे यह ऊँचाई दिलाई है। हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं,”।

निशा का सपना है कि वह भविष्य में एक ऊंचे पद पर कार्य करते हुए देश की प्रगति में योगदान दे। उसकी इस सफलता से प्रेरणा लेकर अब जिले के अन्य छात्र भी उच्च लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे।

निशा एक्का की इस उल्लेखनीय सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सुदूर अंचल से भी प्रतिभाएं निकल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250520 154054
Chhattisgarh4 hours ago

*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

IMG 20250520 WA0009
Crime5 hours ago

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

IMG 20250520 WA0005
Jashpur10 hours ago

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*