Connect with us

ad

Jashpur

*तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिकारी-कर्मचारी, शासकीय कार्यालयों में कामकाज हुआ प्रभावित, स्कूलों में नहीं हो रही पढ़ाई,तहसील व एसडीएम कार्यालय में काम काज ठप*।

Published

on

IMG 20220824 WA0181

 

फरसाबहार-: अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले अधिकारी – कर्मचारियों ने 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को फरसाबहार जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरना स्थल में हड़ताल के तीसरे दिन भी कर्मचारियों की एकजुटता रही। वहीं दूसरी ओर लगातार क्षेत्र में हो रही वर्षा के बाद बुधवार को मौसम साफ हुआ और तेज गर्मी के साथ दिनभर उमस रही। हड़ताल पर बैठे कर्मचारी पसीने से लतपथ हड़ताल स्थल पर डटे रहे।
नियमित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा कि हड़ताल हम सरकार की गलत नीतियों और अधिकारी कर्मचारियों के मौलिक अधिकार हक की अधिकार के कारण सरकार से महंगाई भत्ता (डीए) और आवास किराया भत्ता (एचआरए) में वृद्धि की मांग करते हड़ताल पर है। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी ही रहने की चेतावनी दी। हड़ताल के पहले, दूसरे दिन पूरे प्रदेश के साथ ब्लाक में विभिन्ना सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। अस्पताल और स्कूल-कालेजों में भी हड़ताल का असर दिखा। स्कूलों में छुट्टी जैसे हालात देखने को मिली। रसोइया के भरोसे स्कूल खुल रहा है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन भी फरसाबहार तहसीलदार श्री के.के. मिरी की उपस्थिति रहे जिससे उपस्थित कर्मचारियों की मनोबल भी बढ़ा।विकासखंड फरसाबहार जिला जशपुरके कनिष्ठ प्रशासनिक सेवक, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, छतीसगढ़ नियमित शिक्षक संघ, संयुक्त शिक्षक संघ,लिपिक संघ,छ ग वन कर्मचारी संघ,पटवारी संघ,स्वास्थ्य विभाग, पँचायत सचिव संघ,उद्यानिकी,राजस्व निरीक्षक ,मत्स्य निरीक्षक,महिला बाल विकास आदि अन्य लगभग 20 सन्गठनों का आंदोलन बदस्तूर जारी रहा।
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला सचिव अविनाश शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले सरकारी कर्मचारियों से किए गए वादों को निभाने में विफल रही है। ब्लॉक अध्यक्ष फरसाबहार शरद कश्यप ने कहा 22 अगस्त से प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अनिश्चित कालीन आंदोलन के तीसरे दिन भी हड़ताल पर है। ब्लॉक के सभी स्कूल बंद है। सरकारी कार्यालय बंद है। सभी विभागों के शासकीय कार्यालयों में ताला लगा हुआ है। डीए और अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों से सरकार ने वादाखिलाफी की। घोषणापत्र में जो वादे किए गए थे, एक भी वादे पूरे नहीं किए गए।
सरकार की गलत नीति व अनदेखी से कर्मचारियों में आक्रोश चरम सीमा पर है।
34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान पर गृह भत्ता की दो सूत्री मांग को लेकर फरसाबहार में भी लगातार तीसरे दिन भी छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले विकासखंड के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों का धरना जनपद पंचायत के सामने धरना स्थल में जारी रहा। जहां अधिकारी कर्मचारियों ने सरकार की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी प्रशासन का अमला धरने पर बैठा है। जबकि धरने से पूरे छग के प्रशासन का कार्य प्रभावित हो रहा है। सरकार का यह रवैया कर्मचारियों में और अधिक आक्रोश बढ़ा रहा है।

Up Next

*देखिये वीडियो..मुख्यमंत्री की घोषणा के 21 महीने बाद भी नहीं बन पाई जशपुर-सन्ना मुख्य सड़क,आखिर कब मिलेगा पिछड़ेपन के अभिशाप से आदिवासी, पहाड़ी कोरवा बाहुल्य नवगठित तहसील सन्ना को मुक्ति…..नेताओं की झूठे हैं वादें और झूठे हैं घोषणाएँ,ग्रामीणों ने कहा अब होगा जनआन्दोलन, तो PWD के इस अधिकारी ने कहा अब तक नही मिल पाई है स्वीकृति…ग्राउंड जीरो ई न्यूज में पढ़ें पूरी खबर….*

Don't Miss

*सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की हो रही है अनदेखी,राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने स्कूलों के बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे कई सवाल, जिले का नामचीन केंद्रीय विद्यालय में जान हथेली पर लेकर हर रोज हजारों बच्चे और अभिभावक जाते हैं स्कूल,कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना…ग्राउंड जीरो न्यूज में देखें वीडियो, जिला मुख्यालय की क्या है स्थिति और कौन है इसका जिम्मेदार…?*

Advertisement

ad

Ad

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

IMG 20240726 181308
Crime15 hours ago

*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!*

IMG 20240726 WA0012
Crime18 hours ago

*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही……*

IMG 20240726 115327
Chhattisgarh22 hours ago

*जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” ने की बड़ी पहल,प्रसिद्व पर्यटन स्थल “मयाली नेचर कैम्प” स्वदेश दर्शन योजना में शामिल,विकास के लिए “दस करोड़ रूपये” की मिली स्वीकृति…..*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*

Advertisement