Jashpur
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर घायल दंपत्ति को तत्काल मिली सहायता,बाइक के अनियंत्रित होने से,गिर कर घायल हुए थे पति पत्नी,डीडीसी सालिक साय भी पहुंचे मौके पर*
Published
1 year agoon

जशपुरनगर। सड़क दुर्घटना में घायल हुए दंपत्ति को,मुख्यमंत्री निवास की पहल पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिली। जिससे उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार ग्राम गवरमारा निवासी सुखसाय और उसकी पत्नी बिंदु बाई,रविवार को नीजि काम से बाइक से कांसाबेल गए हुए थे। काम निबटा कर,शाम लगभग 4 बजे वापस गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान,सूजीबहार के पास,उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर,सड़क से नीचे उतर कर गिर गई। दुर्घटना में सुखसाय और उनकी पत्नी बिंदुबाई को सिर में गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना की सूचना जैसे ही सीएम निवास में पहुंची,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर डा रवि मित्तल के सहयोग से घायलों के इलाज के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहयायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर डीडीसी सालिक साय भी घटना स्थल पहुंचें और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। डीडीसी साय ने घायलों को इलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनिय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लाक के बगिया गांव के रहवासी है। मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम की घोषणा होने के बाद से ही,बगिया स्थित सीएम निवास,लोगों की आशा और उम्मीद का केन्द्र बना हुआ है। विशेषकर,चिकित्सकीय सहायता के लिए,यहां लगातार फोन आ रहें हैं। मुख्यमंत्री साय ने अपने स्वजनों और सहयोगियों को,ऐसेजरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हुआ है। सीएम बनने से पहले तपकरा के विधायक और रायगढ़ लोकसभा से सांसद व केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री रहने के दौरान भी विष्णुदेव साय,बीमार और जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए,संवेदनशील व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं।

You may like
RO NO.- 13229/20

a

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
