Connect with us
ad

Chhattisgarh

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विकासखंड कांसाबेल में 4 सड़कों के निर्माण की मिली प्रशासकीय स्वीकृति, 7.28 करोड से अधिक की लागत से 4 सड़क सहित पुल-पुलिया का होगा निर्माण, विकास योजनाओं की पहुंच होगी ज्यादा आसान, विकास में आएगी तेजी*

Published

on

IMG 20250108 WA0009

जशपुरनगर 06 जनवरी 2025/ दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे समुदायों को विद्यालयों, सेवाओं, अस्पतालों तथा मंडियों से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण और सुधार होने से उन्हें सहूलियत मिलने के साथ ही इन समुदायों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने में भी आसानी होती है। अच्छी सड़कें विकास की भी कुंजी भी कही जाती है। सुरक्षित, पक्की सड़कें जिनका उपयोग मौसम के सभी हालातों में किया जा सकता है, जो पहले कभी दुर्गम रास्तों से होकर अस्पताल पहुंचते थे, देरी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी, अब आधुनिक चिकित्सा केन्द्र तक आसानी से पहुंच सकते हैं। कई शोध बताते हैं कि स्कूलों, कॉलेजों तक पहुंच मार्ग हो जाने से ड्रॉप आऊट संख्या में भी कमी आती है। बाजार तक पहुंच आसान होने से किसानों को फसल का बेहतर मूल्य भी मिल पाता है। जशपुर की परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के राज्य की कमान संभालते ही जशपुर के कोने-कोने को मुख्यमार्ग से जोड़ने के लिए एक अभियान की तरह सड़क निर्माण की मंजूरी मिलनी शुरू हो गई। कई सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है।
विकास की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांसाबेल विकासखंड में 7 करोड़ 28 लाख 97 हजार रूपए लागत से निर्मित होने वाली 4 सड़कों सहित पुल-पुलिया निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। कांसाबेल में जिन सड़कों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिली उनमें 01 करोड़ 59 लाख 34 हजार रूपए लागत के बगिया मेनरोड से राउतटोली पहुंच मार्ग लंबाई 1.20 किमी पुल-पुलिया सहित, 2 करोड़ 33 लाख, 97 हजार रूपए लागत के देवरी से हाईस्कूल पहुंच मार्ग लंबाई 2.40 किमी पुल-पुलिया सहित, 95 लाख 30 हजार रूपए लागत के एन.एच.-43 से चेटबा हाईस्कूल पहुंच मार्ग लंबाई 01 किमी पुल-पुलिया सहित और 2 करोड़ 40 लाख 36 हजार रूपए लागत के सूजीबहार से ढुढरूडांड पहुंच मार्ग लंबाई 2.10 किमी पुल-पुलिया का निर्माण कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में सुशासन दिवस के अवसर पर कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले के विकास के लिए लगभग 726.27 करोड़ रूपए की लागत के 172 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण किया था। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 660.33 करोड़ की लागत के 122 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO- 12884/2

RO- 12884/2

RO-12884/2

Demo ad

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250119 WA0016 scaled
Jashpur10 hours ago

*जशपुर हेल्थ प्रीमियम लीग का आयोजन, जिला अस्पताल की टीम बनी सिरमौर,51000 हजार नगद एवं ट्रॉफी पुरुस्कार के साथ खिताब किया अपने नाम,जिले में खेल के साथ स्वास्थ्य के प्रति उत्साह बढ़ाने का किया काम..!*

IMG 20250119 WA0005
Jashpur13 hours ago

*त्रि –पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी को लेकर मंडल की बड़ी बैठक, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल, एकजुटता पर दिया गया जोर…….*

IMG 20250118 WA0008 scaled
Jashpur1 day ago

*कलेक्टर ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की तैयारी के संबंध में नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेगा, कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश, चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए किसी भी प्रकार की बहाने बाजी नहीं चलेगी…*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh5 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*