IMG 20221201 WA0049

*आयोजन:–श्री विष्णु महायज्ञ चक्रपुजा में पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूजा अर्चना के साथ यज्ञ पूजा में हुए शामिल………………….*

कांसाबेल।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘ श्री विष्णु महायज्ञ चक्र पूजा ‘का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन कांसाबेल तहसील के सरुकछार में भव्य रूप से किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ओडिशा ,झारखंड सहित प्रदेश के हजारों की संख्या में कुम्हार समाज के लोग इस चक्र पूजा में शामिल हुए है।गुरुवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता डीडीसी सालिक साय,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव,सुदाम पंडा,गौतम यादव इस चक्र पूजा में शामिल होने पहुंचे,जिनका समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया।श्री विष्णु महायज्ञ चक्र पूजा में शामिल होकर महाआरती कर प्रदेश की खुशहाली एवं लोगों की सुख शांति के लिए मनोकामना की।

-->