Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Jashpur

*राजनीति:– कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर भाजपा के दिग्गज नेता भड़के, कहा आदिवासी अस्मिता पर चोट के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन…………*

Published

on

 

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित करने को कांग्रेस की धृष्टता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा है कि राष्ट्रपति का अपमान भारत राष्ट्र का अपमान है। भारत राष्ट्र की नारी शक्ति का अपमान है। भारत के 130 करोड़ नागरिकों का अपमान है और भारत के करोड़ों जनजाति नागरिकों सहित सारी दुनिया के जनजाति समाज का अपमान है। कांग्रेस नेता का यह कृत्य क्षमा के योग्य नहीं है। कांग्रेस द्वारा आदिवासी अस्मिता पर चोट पहुंचाने के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा 28 जुलाई को प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी समाज से किस तरह नफरत करती है, यह लोकसभा में उसके नेता अधीर रंजन चौधरी की जुबान से प्रकट हो चुका है। कांग्रेस नेता ने देश के प्रथम नागरिक और देश के संवैधानिक प्रमुख तथा भारत की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान किया है। यह भारत का अपमान है भारत के जनजाति समाज का अपमान है। कांग्रेस हमेशा से जनजाति समाज का हितैषी होने का ढोंग करती रही है और अब लोकसभा में उसके नेता अधीर रंजन ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस आदिवासी समाज के बारे में क्या नजरिया रखती है, उसकी दृष्टि में आदिवासी समाज की क्या हैसियत है। भारत की राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी करार देने के पीछे कांग्रेस का क्या मकसद है, यह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्पष्ट करना चाहिए।

Advertisement

RO NO.- 13229/20

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250614 WA0009
Jashpur3 minutes ago

*मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल, कलेक्टर ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा…*

IMG 20250606 WA0008
Chhattisgarh16 minutes ago

*छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय: अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं, एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा…*

Chhattisgarh11 hours ago

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh10 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*