*राजनीति:–अस्पताल में डॉक्टरों से हुए मारपीट मामले में , जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संसदीय सचिव का फूंका पुतला, जिलाध्यक्ष रोहित साय ने कहा दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्यवाही………..*

जशपुरनगर।जिले के दुलदुला तहसील के अस्पताल में बीती रात को हुए डॉक्टरों से मारपीट का मामला तुल पकड़ते जा रहा है,जिले भर में इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घटना की कड़ी निन्दा करते हुए संसदीय सचिव का पुतला दहन कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय ने संसदीय सचिव यू डी मिंज पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर हमला बोला, श्री साय ने कहा की इस तरह कांग्रेस की सरकार जशपुर की शांत फिजा में अराजकता का जहर घोलने का काम कर रही है,उन्होंने कहा की डॉक्टरों को जहां मान सम्मान करना चाहिए,बल्कि उन्हें मारपीट कर उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाया जा रहा है,श्री साय ने कहा की शासन प्रशासन इस घटना में शामिल दोषियों पर तत्काल कठोर कार्यवाही करें,अन्यथा भाजपा द्वारा उग्र आंदोलन की जाएगी।घटना के बाद आज भाजपा के दिग्गज नेता दुलदुला पहुंचकर पीड़ित डॉक्टर से मुलाकात की,साथ ही उनके साथ कृष्ण कुमार राय, जिलाध्यक्ष रोहित साय,उपेंद्र यादव जिला पंचायत उपाध्यक्ष,अमन शर्मा भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित दर्जन भर कार्यकर्ता थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराया।

दोकड़ा मंडल में भाजयुमो ने संसदीय सचिव का जलाया पुतला

दुलदुला अस्पताल में डॉक्टर के साथ आधी रात को हुए मारपीट मामले में जिले भर के भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने संसदीय सचिव का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की,वही पुतला दहन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर झुमझुटकी भी हुई,लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता पुतला दहन करने में कामयाब रहे।इस दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव एवं भाजपा मंडल के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने घटना की कड़ी निन्दा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।इस मौके पर दिनेश प्रसाद ,भूषण वैष्णव, इमाम खान,गौतम यादव ,रामविलास राम, पवन कायता, पंकज ,दिलीप कश्यप रोशन कुमार, जयधर सिंह ,अमित गुप्ता,देवदत्त सिंह,निर्मल दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-->