Connect with us
ad

Jashpur

*मतांतरितों को आरक्षण की सूची से बाहर करने,शुक्रवार को शहर में जुटेगें हजारों आदिवासी,निकलेगी रैली और आम सभा उठेगी आवाज,जानिए,आदिवासी समाज के अब तक के सबसे बड़े आंदोलन से जुड़ी पूरी जानकारी,सिर्फ ग्राउंड जीरो ई न्यूज पर……*

Published

on

जशपुरनगर। डीलिस्टिंग के समर्थन में कल शहर में विशाल रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली शहर के बांकी टोली स्थित आम बगीचा से शुरू होगा। शहर की मुख्य मार्गों से गुजरने के बाद आम सभा का आयोजन किया गया है। हालांकि,इस रैली और आमसभा को लेकर समाचार लिखे जाने तक,प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। बावजूद इसके,आयोजक रैली निकालने की तैयारी में जुटे हुए है। जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत ने बताया कि रैली दोपहर 12 बजे शहर के बांकी टोली स्थित कटहल बगीचा से रवाना होगी। भागलपुर चौक,रणजीता स्टेडियम,आंबेडकर चौक,बालाजी मंदिर,महाराजा चौक,बस स्टेण्ड होते हुए वापस कटहल बगीचा पहुंच कर आमसभा में तब्दील हो जाएगी। श्रीमती रायमुनि भगत ने बताया कि इस 1967—68 से उठ रहे इस डीलिस्टिंग की मांग को मूर्त रूप देने के लिए जिले भर से हजारों की संख्या में जनजातिय समाज के लोग जुटेगें। जनजातिय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने बताया कि दिवंगत कार्तिक उरांव के सपने को साकार करने के लिए जनजातिय सुरक्षा मंच प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर रही है। जब तक डिलिस्टिंग की मांग पूरी नहीं हो जाती,यह आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच,इस रैली और आम सभा के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई हुई है। पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने बताया कि 1967—68 में दिवंगत कार्तिक उरांव ने मतांतरित लोगों द्वारा आरक्षण का दोहरा लाभ उठाएं जाने का मामला संसद में उठाया था। उन्होनें इस विषय पर संसद में नीजि विधेयक भी प्रस्तुत किया था। लेकिन,इस पर चर्चा नहीं हो सकी। इसके बाद यह विधेयक इतिहास के पन्ने में सिमट कर रह गया। डिलिस्टिंग की मांग को 2004 में उस वक्त बल मिला जब सुप्रिम कोर्ट ने केरल राज्य विरुद्ध चंद्रमोहनन के ऐतेहासिक मामले में इसके पक्ष में निर्णय सुनाया। 2007 में जनजातिय सुरक्षा मंच का गठन होने के बाद,जनजातिय समाज इसके लिए नए सिरे से लामबंद होने लगे। 2009—10 मंच ने 27 लाख लोगों के हस्ताक्षर युक्त पत्र तातकालिन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल को सौंप कर,डिलिस्टिंग का लागू करने की मांग रखी। गणेश राम भगत के मंच के संयोजक बनाएं जाने के बाद,यह बड़ा आंदोलन शुरू हुआ है।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250520 154054
Chhattisgarh3 hours ago

*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

IMG 20250520 WA0009
Crime4 hours ago

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

IMG 20250520 WA0005
Jashpur8 hours ago

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*