Chhattisgarh
*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और परिजनों के साथ मधेश्वर पहाड़ की बैक ग्राउंड में खिंचवाई तस्वीर, तस्वीर देख कर जिलेवासी हुए रोमांचित,बताया ऐतेहासिक पल, ताजा हुई सरगुजा विकास प्राधिकरण की भव्य बैठक की यादें*
Published
6 months agoon

*जशपुरनगर।* जशपुर जिले के प्रसिद्व मधेश्वर पहाड़ के विशाल छायाचित्र (पोस्टर) को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने गौर से निहारा। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस पोस्टर के बैक ग्राउंड में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,उनकी धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय,माता सहित स्वजनों व कार्यालयीन सहयोगियों के साथ फोटो भी खिंचवाया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु अपने प्रवास के दूसरे दिन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंची थी। यहां राज्यपाल श्री रेमन डेका,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी,मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने परम्परागत रूप से उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोैपदी मुर्मु को उनके दो दिवसीय प्रवास के दौरान ली गई तस्वीरों की एल्बम भेंट की। मुख्यमंत्री के इस भेंट पर राष्ट्रपति से प्रसन्नता जताई। उल्लेखनिय है कि जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लाक में स्थित मयाली प्रसिद्व प्राकृति व धार्मिक पर्यटन स्थल है। यहां मयाली डेम की अद्भूत प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को घंटों नजर नहीं हटाने देती। डेम के निर्मल पानी पर झलकते मयाली पर्वत की पवित्र छवि को निहारने का रोमांच एक अलग अनुभव देता है। विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग माना जाने वाला मयाली पर्वत का डेम में नौका विहार करते हुए दिव्य दर्शन करने के लिए यहां पर्यटक पहुंचते हैं। इस प्रसिद्व पर्यटन स्थल पर जशपुर जिले के तात्कालिन कलेक्टर डा रवि मित्तल के मार्गदर्शन में 22 अक्टूबर को सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक का भव्य आयोजन किया गया था। इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव,कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम,स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल,राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के साथ प्रदेश शासन के सचिव स्तर के अधिकारी,विधायक और सांसद शामिल हुए थे। इस बैठक के लिए मयाली नेचर कैंप को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रंग-बिरंगी रौशनी से नहाए मयाली डेम का दृश्य आज भी लोगों के दिलो दिमाग में ताजा है। बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को व्यू पाइंट खड़सा से बैठक स्थल मयाली तक चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोटर बोट से लाया गया था। खड़सा में सीएम श्री साय का स्वागत स्थानीय रहवासियों ने बांस की टोपी और डंुबर फल का माला पहना कर किया था। मयाली नेचर कैंप में हुई इस भव्य आयोजन और आत्मीय स्वागत से आनंदित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुरवासियों को मयाली नेचर कैंप के विकास के लिए स्वदेश दर्शन योजना के अंर्तगत 10 करोड़ रूपए और सरगुजा विकास प्राधिकरण के सालाना बजट को 50 से बढ़ा कर 75 करोड़ करने का उपहार दिया था। रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ आई मयाली के तस्वीर ने एक बार फिर जिलेवासियों को रोमांचित कर दिया है।

You may like
ad

a


*पूर्व संसदीय सचिव यू डी मिंज के फेसबुक पोस्ट के बाद भड़के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कहा दूसरे देशों का गुण गाने वाले लोगों का भारत देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है, ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोही का मामला दर्ज होना चाहिए…..*

*पूर्व विधायक युडी मिंज का बयान देशवासियो की भावनाओं को आहत करने वाला, तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए : सालिक साय*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
