Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Jashpur

*एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना के प्राचार्य एवं शिक्षक निलंबित*

Published

on

 

जशपुरनगर,03फरवरी2024/ आयुक्त सरगुजा संभाग ने श्रीमती अंजना तिर्की, प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना, जिला-जशपुर एवं वरिष्ठ शिक्षक कुलदीप तिग्गा को निलंबित कर दिया है।
ज्ञात हो कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जांच दल के प्रतिवेदन अनुसार जांच दल द्वारा श्रीमती अंजना तिर्की, प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना, जिला-जशपुर (छ.ग.) के द्वारा विद्यालय में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक कुलदीप तिग्गा, जो कि अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं से शैक्षणिक कार्य न कराते हुए लिपिकीय कार्य कराया जा रहा है। जिससे बच्चों के शिक्षा पर विपरीत असर हो रहा है। विद्यालय में पदस्थ तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का अर्जित अवकाश न स्वीकृत करते हुए रोककर रखा गया है। यात्रा भत्ता देयक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जयदीप टोप्पो को कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर अनुचित ढंग से स्वयं के द्वारा नियुक्त किया गया है तथा छात्राओं को राखी बांधने से रोका गया। उनके द्वारा बोर्ड परीक्षा के अभिलेखों में कुटरचना किये जाने संबंधी तथ्य पाये गये।

इस प्रकार संस्था प्रमुख के रूप में नेतृत्व क्षमता की कमी, स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित नहीं होना तथा विद्यालय परिवार का प्राचार्य के प्रति असंतोष होना विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को प्रभावित कर रहा है।

श्रीमती तिर्की का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत है। अतः श्रीमती अंजना तिर्की, प्राचार्य एकलव्य आदर्श विद्यालय सन्ना जिला जशपुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, जशपुर, जिला जशपुर (छ.ग.) एवं कुलदीप तिग्गा का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Advertisement

RO NO.- 13229/20

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh10 hours ago

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

IMG 20250606 WA0008
Chhattisgarh2 days ago

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

IMG 20250611 WA0021
Jashpur3 days ago

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh10 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*