Chhattisgarh
*प्रियंवदा सिंह जूदेव बनी राज्य महिला आयोग की सदस्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार, महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता…*
Published
8 months agoon

जशपुरनगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जशपुर राजपरिवार के सदस्य दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहु प्रियंवदा सिंह जूदेव को प्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। उनके नाम की घोषणा होने के बाद से शहर सहित पूरे जिले में समर्थकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। घोषणा होने के बाद प्रियवंदा सिंह जूदेव शुक्रवार को शहर के रणजीता स्टेडियम में पास स्थित दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनका आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होनें मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पार्टी ने उन पर भरोसा करते हुए जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपीं है,उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगीं। उन्होनें कहा कि उनके ससुर दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव ने हमेश समाज के जरूरतमंदों के विकास और अधिकार के लिए संघर्ष किया है। उनके बताएं हुए मार्ग पर चलते हुए राज्य महिला आयोग का सदस्य होने के नाते वे महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा और विकास के लिए प्राथमिकता से काम करेगी। प्रियंवदा सिंह जूदेव नगर पालिका जशपुर की उपाध्यक्ष रह चुकी है। इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान में भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा था। प्रियवंदा सिंह जूदेव ने सक्रिय राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बगीचा में डोड़की नदी के पुल के लिए हुए जल सत्याग्रह आंदोलन को समाप्त कर,पुल में नदी निर्माण की स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा जशपुर में बट सावित्री पूजा के दौरान हुए विवाद और हिंदुत्व को लेकर कुनकुरी थाना के घेराव जैसे मुद्दों पर भी सामने आ कर नेतृत्व किया था। पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें राज्य महिला आयोग के सदस्य का दायित्व दिया है। प्रियवंदा सिंह जूदेव ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आभार जताया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,राजकपूर भगत,विनोद मिश्रा,ललित सिंह,नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,अरविंद भगत,शरद चौरसिया,रूपेश सोनी,संतन भगत,अनुज भगत,मालती भगत,मुन्नी गुप्ता,बेंजामीन कुजूर,निखील गुप्ता,रोमी गुप्ता,राजेश सिन्हा सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You may like
RO NO.- 13229/20

a


*breaking news:- जशपुर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, दो नाबालिक सहित एक 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, 10 दिन पहले मिली थी, एक अज्ञात व्यक्ति की लाश….*

*कलेक्टर ने बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश, समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले और नदारद शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, बीईओ और बीआरसी को अपने क्षेत्र के स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश…*

*गुजरात के सूरत में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की जागरण श्रेणी बैठक सम्पन्न हुई…..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
