Connect with us
ad

Election

*कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का जवाब जनता देगी, कांग्रेस पर बिफरे भाजपा जिलाध्यक्ष, बताया बड़ा आदमी होने का मतलब, पढ़िए क्या कहा भाजपा जिलाध्यक्ष ने…*

Published

on

IMG 20231110 WA0214

 

कुनकुरी। राजनैतिक सरगर्मी बढ़ते ही चुनावी पारा चढ़ने लगा है। गुरुवार को गृह मंत्री ने एक जनसभा में कुनकुरी के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय को जिताने व उन्हे बड़ा आदमी बनाने की बात कही थी। जिसके बाद कांग्रेस समर्थकों ने बड़ा आदमी का आशय संपन्नता और चकाचौंध वाली जिंदगी से निकालकर कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज से तुलना करने वाला पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट करना शुरू किया। इस बात का भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कड़ा प्रतिकार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस भ्रामक प्रचार का मुँहतोड़ जवाब इस चुनाव में जनता उसे देगी। श्री गुप्ता ने कहा कि किसान परिवार में पैदा हुए श्री साय पंच के पद से राजनीति शुरू कर दो बार विधायक और चार बार सांसद रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का भी दायित्व निभाया है। इतने जिम्मेदार पद पर रहने और इतने लंबे राजनैतिक जीवन के बाद भी उनकी छवि पूरी तरह बेदाग है। वे जमीन से जुड़े नेता हैं और अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। यही उनका बड़प्पन है। दूसरी तरफ वर्तमान विधायक पर 5 साल के कार्यकाल के दौरान ही कमीशनखोरी और भय का वातावरण बनाने के आरोप अक्सर लगते रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि सभी क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं चाहे सड़क,शिक्षा या चिकित्सा के मामले हों,उनके कार्यकाल में चौतरफा विकास हुई है,जिनकी उपलब्धियां एक किताब के माध्यम से विमोचन किया गया है, जिसमें जिले के विभिन्न कार्यों का लेखा जोखा अंकित की गई है।उन्होंने कहा की बेहतर जनता जानती है कि किसकी छवि कैसी है। उसे भ्रम फैलाकर बरगलाया नहीं जा सकता।

Advertisement

RO NO- 12884/2

RO- 12884/2

RO-12884/2

Demo ad

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Advertisement
1729439720 7bd3e551eee389840835
Chhattisgarh1 hour ago

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में आज होंगे शामिल, जशपुर जिले के पमशाला में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन का होगा आयोजन, जशपुर जिले को 87 करोड़ के विकास कार्याें मिलेगी सौगात*

IMG 20250113 WA0006
Chhattisgarh16 hours ago

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कालीचरण को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल, मिला नया सहारा, अपना कार्य स्वयं करने में होंगे सक्षम, खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद*

IMG 20250113 WA0005
Crime19 hours ago

*breaking jashpur:- नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का प्रहार, लगभग 35 लाख रु का 1क्विंटल गांजा किया जप्त, गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh5 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*