जशपुरनगर । गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी क्षेत्रों में होलिका दहन धूमधाम से किया गया । अलग – अलग क्षेत्रों में स्थानीय रीति रिवाज के साथ होलिका दहन किया गया । जिला मुख्यालय में होलिका दहन के अवसर पर 12 स्थानों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इन स्थानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है । जिला मुख्यालय में मुख्य रूप से बिजली टोली और कल्याण आश्रम में होलिका दहन का आयोजन किया गया । बिजली टोली में रियासतकालिन परंपरा के अनुसार होलिका दहन किया गया । स्थानीय बाला जी मंदिर से पूजा अर्चना कर बाजे – गाजे के साथ बिजली टोली तक यात्रा निकाली गई । इस यात्रा में राज परिवार से राजा रणविजय सिंह जूदेव, आचार्य , जनप्रतिनिधि और यहाँ के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । बिजली टोली स्थित रियासतकालीन होलिका दहन स्थल में वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन पूजन कर होलिका दहन किया गया ।
