Chhattisgarh
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से रातु राम को मिला तत्काल ट्राई सायकल, सीएम कैंप कार्यालय पहुंच कर लगाई थी सहायता की गुहार, सड़क दुर्घटना के बाद चलने फिरने में था असमर्थ, सीएम साय का जताया आभार…….*
Published
6 months agoon

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी के शंकर नगर निवासी रातु राम को तत्काल ट्राई सायकल प्रदान की गई। रातु राम, जो पांच साल पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तब से चलने-फिरने में असमर्थ थे। दुर्घटना के बाद से उनकी जिंदगी कठिन हो गई थी, और वे अपने रोजमर्रा के कामों को करने में असमर्थ हो गए थे। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में जाकर मुख्यमंत्री श्री साय से गुहार लगाई थी।
रातु राम ने अपनी समस्या रखते हुए मुख्यमंत्री से मदद की अपील की, जिस पर सीएम कैंप कार्यालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्राई सायकल प्रदान करने का निर्देश दिया। ट्राई सायकल मिलने के बाद रातु राम अब आसानी से अपने दैनिक कार्यों को पूरा कर पा रहे हैं और उनका जीवन फिर से सामान्य हो रहा है। उन्होंने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी सहायता ने उन्हें एक नई उम्मीद दी है।इस पहल से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री साय जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के प्रति गंभीर हैं। इस घटना से जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

You may like
ad

a


*नाम “ऋतिक” अर्थात साहसी और कर रहा था ऐसा काम कि शर्म आ जाए, मयाली में चल रहे शिव महापुराण आयोजन वह क्या कर रहा था कांड,पढ़िए पूरी ख़बर कि पुलिस ने क्या की करवाई…*

*जो भी भक्त शिव महापुराण की कथा मन से सुनता है भोले बाबा अपने भक्तों का कल्याण अवश्य करते हैं–पंडित श्री प्रदीप मिश्रा, कथा के चौथे दिन प्रभु श्री राम और पांडवों के वनवास काल के समय शिव भक्ति का वर्णन किया…*

*देव हो या मानव जिसने भी इस लोक में जन्म लिया उन्हें सुख के साथ दुख भी झेलना पड़ेगाः पंडित प्रदीप मिश्रा, महा शिवपुराण कथा दुख को सहन करने की देती है शक्ति, विजय आदित्य सिंह जूदेव की अगुवाई में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं ने सुनी शिव महापुराण कथा…*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*
*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*
