Connect with us
ad

Uncategorized

*रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लाक के एक छोटे से गांव झरन से निकलकर रवि भगत ने भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री तक का सफर तय किया, दिल्ली में आयोजित भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत……*

Published

on

जशपुरनगर। – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित की गई थी जिसमे सभी राज्यो के भाजयुमो अध्यक्ष एवं महामंत्री को आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य भी आमंत्रित रहे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के अध्यक्ष बनने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारणी की यह प्रथम बैठक थी। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला। आजादी के अमृत महोत्सव 2047 के महान उद्देश्य को लेकर एवं स्वर्णीम भारत यशस्वी भारत की परिकल्पना को सार्थक बनाने के विषय मे बैठक में चर्चा की गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो तेजस्वी सूर्या ने पूरे देश भर से आए कार्यकर्ताओ को राष्ट्र हित मे कार्य करने हेतु प्रेरित किया। परिचय सत्र, उद्धघाटन सत्र, प्रस्ताव सत्र सभी मे रवि भगत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के साथ राजनैतिक प्रस्तावक के अनुमोदक के रूप में रवि भगत ने अपने विचार बैठक में रखे।राष्ट्रीय नेताओं का सानिध्य मिलना हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए सदैव से प्रेरणादायक रहा है,राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक तक पहुचने के लिए कार्यकर्ता सदैव उत्साहित रहता है।भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनैतिक पार्टी है जहां योग्य कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान होता रहा है।

रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लाक के एक छोटे से गांव झरन से निकलकर रवि भगत ने भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री तक का सफर तय करके पूरे जिले एवं प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है आज युवा कार्यकर्ता रवि भगत को देखकर उनसे ऊर्जा ले रहा है।राष्ट्रीय मंत्री के दायित्व ग्रहण के साथ ही रवि भगत ने संगठन के कार्यों को लेकर प्रदेश के कई जिलों का दौरा करके युवा कार्यकार्ताओं में ऊर्जायुक्त सक्रियता लाने का कार्य किया है।भारतीय संस्कृति एवं छत्तीसगढ़ी सभ्यता के ध्वज वाहक रवि भगत के भारतीय परिधान की।प्रशंसा राष्ट्रीय कार्यकरणी की बैठक में भी की गई युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी तरुण चूक के साथ मंच साझा करने का सौभाग्य भी रवि भगत ने इस बैठक में प्राप्त किया धर्मांतरण के विषय को लेकर रवि भगत की सक्रियता को लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने प्रशंशा जाहिर की है।इस बैठक में छत्तीसगढ़ से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य गुंजन प्रजापति, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री द्वय टेकेश्वर जैन,रीतेश गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दी।

Advertisement

RO NO- 12884/2

RO- 12884/2

RO-12884/2

Demo ad

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250119 WA0016 scaled
Jashpur13 hours ago

*जशपुर हेल्थ प्रीमियम लीग का आयोजन, जिला अस्पताल की टीम बनी सिरमौर,51000 हजार नगद एवं ट्रॉफी पुरुस्कार के साथ खिताब किया अपने नाम,जिले में खेल के साथ स्वास्थ्य के प्रति उत्साह बढ़ाने का किया काम..!*

IMG 20250119 WA0005
Jashpur16 hours ago

*त्रि –पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी को लेकर मंडल की बड़ी बैठक, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल, एकजुटता पर दिया गया जोर…….*

IMG 20250118 WA0008 scaled
Jashpur2 days ago

*कलेक्टर ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की तैयारी के संबंध में नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेगा, कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश, चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए किसी भी प्रकार की बहाने बाजी नहीं चलेगी…*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh5 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*